Ballia News: भाभी के ताने से हैवान बन गए चाचा-चाची, 9 साल के भतीजे को मार डाला

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. चाचा ने अपने 9 साल के भतीजे की हत्या कर दी और शव सरयू में फेंक दिया। इस हैवानियत में बच्चे की चाची भी शामिल थी। पकड़ी गई तो कहा कि उसकी मां उसे संतान न होने का ताना देती थी इसीलिए उसे भी पुत्र विहीन कर दिया। मामला 25 जनवरी का है। पुलिस ने आज दोपहर मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे के 25 जनवरी को लापता होने के बाद परिजन लगातार उसे खोजते रहे लेकिन 31 जनवरी, शनिवार की शाम सरयू नदी में एक शव उतराने की सूचना मिली। ग्रामीणों की सूचना पर सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान चंदन प्रजापति के बेटे अभिषेक के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पूरा मामला सिंगही गांव का है। जहां एक 9 साल के भतीजे की महज इसलिए हत्या कर दी गई। क्योंकि उसकी मां ने चाची को संतान न होने का ताना दिया था। पुलिस के अनुसार गणेश और उसकी पत्नी ने इस हत्या की साजिश 23 जनवरी को ही रच ली थी। दोनों मौके की तलाश में थे। 24 जनवरी को भी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आखिरकार 25 जनवरी को उन्हें मौका मिला, जब अभिषेक स्कूल से घर लौटा। योजना के तहत गणेश ने पड़ोस के एक बच्चे को पतंग और टॉफी दिलाने का लालच देकर अभिषेक को बुलवाया। जैसे ही अभिषेक आया, गणेश दोनों बच्चों को पतंग और टॉफी खरीदने के बहाने सरयू नदी की ओर ले चला। नदी से करीब 200 मीटर पहले उसने पड़ोसी बच्चे को वहीं रुकने को कहा और अभिषेक को अकेले नदी किनारे ले गया।

नदी किनारे ईंट से सिर कूंचकर मारा

सरयू नदी के किनारे पहुंचते ही गणेश ने अभिषेक के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद गणेश ने शव को सरयू नदी में फेंक दिया.

हत्या के बाद भी रचा गया नाटक

इतना ही नहीं, गणेश ने खुद को बचाने के लिए शातिर चाल चली। अभिषेक के गायब होने पर वह भी खोजने का नाटक करता रहा। देर शाम सहतवार थाने पहुंचकर उसने खुद गुमशुदगी/अपहरण की तहरीर दे दी। पुलिस ने पुलिस जांच में हत्या की वजह भी सामने आई है। अभिषेक की मां आशा देवी और उसकी छोटी चाची अमृता के बीच घरेलू विवाद चलता रहता था।

आशा ने कथित तौर पर अमृता को निःसंतान होने का ताना दे दिया था। उसकी शादी के साढ़े 3 साल बाद भी उसकी कोई संतान नहीं हुई थी। यह बात अमृता के दिल में घर कर गई। उसने पति गणेश से कहा-अगर आशा हमें ताने मारती है, तो उसे भी पुत्र विहीन कर दो। यहीं से हत्या की साजिश ने जन्म लिया।

लापता होने के 6 दिन बाद सरयू नदी से मिला शव

शव मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। उनका आरोप था कि अगर पुलिस समय रहते गंभीरता से तलाश करती तो अभिषेक की जान बच सकती थी। गांव में घटना को लेकर गहरा आक्रोश और मातम का माहौल है।

पिता का दर्द, गांव में मातम

मृतक के पिता चंदन प्रजापति ने बताया कि 25 जनवरी को अभिषेक घर से डेरे की ओर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन फिर कभी वापस नहीं आया। मेरा एक ही बेटा था, इसके अलावा तीन बेटियां हैं। अब बेटे की हत्या की सच्चाई सामने आने के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

पुलिस जांच जारी, आरोपी शिकंजे में

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चाचा गणेश और उसकी पत्नी की भूमिका उजागर की है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि पूरे घटनाक्रम के साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.