

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र राहुल कुमार गुप्ता, पुत्र छोटेलाल गुप्ता, ने UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए राजनीति विज्ञान विषय से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अर्हता प्राप्त की है।
राहुल ने सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ बेल्थरारोड बल्कि अवायां गांव का नाम भी पूरे देश में रोशन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राहुल ने 300 में से 220 अंक प्राप्त कर 99.84 पर्सेंटाइल हासिल किया। उन्होंने यह परीक्षा अपनी मास्टर्स डिग्री के आधार पर दी थी। JRF क्वालीफाई करने के बाद उन्हें पीएचडी करने के लिए फेलोशिप प्रदान की जाएगी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
राहुल की प्रारंभिक शिक्षा बेल्थरारोड में हुई। उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज से वर्ष 2014 में 85 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल तथा 2016 में 88 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2019 में 65 प्रतिशत अंकों के साथ बीए की डिग्री प्राप्त की।
राहुल के पिता छोटेलाल गुप्ता अवायां पावर हाउस के पास पान की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बच्चों की शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। राहुल दो बहनों में मंझले हैं। उनकी बड़ी बहन प्रीति गुप्ता का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बहन केजीएमयू, लखनऊ से सीटी स्कैन की पढ़ाई कर रही हैं।
राहुल की इस ऐतिहासिक सफलता से अवायां गांव के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांववासियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जोनल प्रभारी, 357 विधानसभा बेल्थरा रोड, अमलेश कनौजिया ने कहा कि “राहुल गुप्ता की सफलता हमारे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”
वहीं धनेश गुप्ता,वीरेंद्र यादव, अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता ,एडवोकेट संजय राजभर, सुशील मौर्य, मंटू कुशवाहा, राशिद उर्फ बबी, रामचंद्र मौर्य, मुनीलाल गुप्ता सहित अनेक लोगों ने राहुल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राहुल की इस उपलब्धि से माता-पिता सहित पूरे बेल्थरारोड व अवायां क्षेत्र में हर्ष और उत्सव का माहौल है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

