Ballia News: सीडीओ बलिया ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था और गंदगी पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आज विकास भवन का औचक लेकिन सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में गंदगी, पुरानी फाइलों के अंबार और कर्मचारियों की अनुपस्थिति मिली जिस पर सीडीओ ने सख्त नाराजगी जताई और सुधार हेतु निम्नलिखित 10 प्रमुख निर्देश जारी किए.

1- फाइलों और अलमारियों का मानकीकरण: DDO, DPRO, DMWO और कृषि विभाग सहित सभी कार्यालयों की अलमारियों पर संख्या अंकित करने और उनके दरवाजों पर स्पष्ट रूप से ‘किसकी अलमारी है’ और ‘कौन सी फाइलें रखी हैं’ का विवरण चस्पा करने के निर्देश दिए गए। फाइलों से धूल हटाने और पुराने बक्सों को तत्काल हटाने को कहा गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

2- नेम प्लेट और कार्य विवरण: सभी पटलों और मेजों पर कर्मचारियों की नेम प्लेट लगाने और उस पर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का विवरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगंतुकों को कार्य की जानकारी मिल सके।

3- अनुपस्थिति और दंडात्मक कार्रवाई: DSWO कार्यालय के निरीक्षण में रमेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अनुपस्थित पाए गए। साथ ही लापरवाही पर DO PRD का वेतन रोकने के निर्देश दिए ।

4- बैठने की व्यवस्था (RED अनुभाग): RED कार्यालय के निरीक्षण में पाया गया कि प्रधान सहायक के पास बैठने हेतु कुर्सी उपलब्ध नहीं थी। सीडीओ ने Exn RED को तत्काल कुर्सी एवं टेबल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए।

5- स्वच्छता और सुंदरीकरण: कक्ष संख्या 3 के बाहर की गंदगी साफ कर पेंट कराने और गमले रखने के निर्देश दिए। पंखों से झाले हटाने, बेकार कागजों को नष्ट करने और कक्ष संख्या 5 से खराब कंप्यूटरों को तत्काल हटाने को कहा गया।

6- शौचालय एवं पेयजल:  विकास भवन के शौचालय  गंदे पाए गए। सीडीओ ने नजीर, विकास भवन को तत्काल सफाई कराने, टूटी हुई वेस्ट पाइप बदलने, यूरिनल चेंज करने और पानी की सुचारू व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। महिला शौचालयों की सफाई और RO की सर्विस के भी निर्देश दिए गए।

7- नीलामी प्रक्रिया: कक्ष संख्या 12 और 13 के बीच बने अस्थाई कमरे, DRDA स्टोर और अन्य विभागों में रखे निष्प्रयोज्य (Useless) सामान की समिति बनाकर तत्काल नीलामी करने और कमरे खाली कराने के निर्देश दिए।

8- साइन बोर्ड और पहचान: DPRO कार्यालय में IGRS कार्य हेतु ‘IGRS Cell’ का बोर्ड लगाने, सोशल ऑडिट रूम में नेम प्लेट लगाने और DSWO कंप्यूटर रूम/स्कॉलरशिप रूम के बाहर अंदर बैठने वाले कर्मचारियों का नाम और कार्य लिखवाने के निर्देश दिए।

9- प्रकाश व्यवस्था: स्कॉलरशिप रूम, AE MI ऑफिस और कृषि विभाग के कमरों में रोशनी कम पाई गई, जिसे तत्काल सुधारने और मेजों पर टेबल क्लॉथ बिछाने के निर्देश दिए गए।

10- अतिक्रमण और बाहरी गंदगी: भवन के पिछले गेट पर रखी लावारिस अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर उन्हें हटाने और विकास भवन परिसर के बाहर जमी गंदगी को साफ कराने हेतु DPRO को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सोमवार को पुनः औचक निरीक्षण किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी और कार्यालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। दिनांक 13.02.2026 को विकास भवन का वृहद निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें लापरवाही मिलने पर बड़ी कार्रवाई तय है। यदि व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो तत्काल लापरवाह कर्मचारी के विरुद्ध शासन में कार्यवाही हेतु भेजा जाएगा.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.