

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरा रोड–मधुबन राज्य मार्ग पर स्थित ग्राम सभा कुशहा भाड़ का मोड़ इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है। इस मोड़ से होकर दर्जनों गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है, बावजूद इसके यहां स्पीड ब्रेकर न होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बेल्थरा–मधुबन मार्ग से लिंक यह सड़क भदौरा तरछापार, बीबीपुर, पतनारी , अखोप , गडरिया पूरा सोनाडीह ,कुण्डैल ढाला सहित कई गांवों को जोड़ती है। डीएबी ढाला बंद हो जाने के बाद इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन हो रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण यह मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का गवाह बन रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ग्राम कुशहा भाड़ निवासी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामाश्रय ‘फाइटर’ तथा संजय राजभर ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर तत्काल स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसी सड़क से होकर कई गांवों के छोटे-छोटे बच्चे रोज स्कूल जाते हैं, जबकि मोड़ से महज 500 मीटर के भीतर प्राथमिक विद्यालय स्थित है।
इतना ही नहीं, इसी मार्ग पर 500 मीटर से कम दूरी पर एक शिव मंदिर भी है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
तरछापार गांव निवासी संजय सिंह ने बताया कि यह मार्ग बेल्थरा से मधुबन होते हुए लखनऊ और दिल्ली तक को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिस पर 24 घंटे भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। यदि समय रहते यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया, तो आने वाले समय में कोई बड़ी और दर्दनाक घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि स्पीड ब्रेकर बनने से दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और मासूम बच्चों सहित आम लोगों की जान सुरक्षित रह सकेगी
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

