Ballia-फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 से 28 फरवरी तक चलेगा आईडीए अभियान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे,बलिया

बलिया. राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक फाइलेरिया से बचाव के लिए ट्रिपल ड्रग थेरेपी आईडीए (आइवर्मेक्टिन, डीईसी व अल्बेंडाजॉल) अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की दूसरी बैठक आयोजित की गई।

डीएम बलिया ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन एक अत्यंत महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य अभियान है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में प्रार्थना सभाओं के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने, ग्राम प्रधानों व कोटेदारों से जागरूकता गतिविधियाँ संचालित कराने तथा अभियान के दिन समुदाय के समक्ष स्वयं दवा सेवन कर उदाहरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, जिसके लक्षण 5 से 15 वर्षों बाद सामने आते हैं। यह रोग मच्छरों के काटने से फैलता है और हाथ, पैर, स्तन व अंडकोष में सूजन जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न करता है, जिससे व्यक्ति दिव्यांगता की स्थिति में पहुँच सकता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए वर्ष में एक बार दवा का सेवन आवश्यक है।

वेक्टर जनित रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि आईडीए अभियान के अंतर्गत एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अपने समक्ष दवा खिलाई जाएगी। किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है, जिसे आमतौर पर हाथीपांव कहा जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में अब तक फाइलेरिया के कुल 4264 मरीज चिन्हित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आईडीए अभियान के तहत दी जाने वाली दवाएं पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी हैं। दवा सेवन के बाद हल्के दुष्प्रभाव जैसे चक्कर, उल्टी या खुजली इस बात का संकेत हो सकते हैं कि शरीर में मौजूद कीटाणु नष्ट हो रहे हैं। वर्ष में एक बार लगातार पाँच वर्षों तक दवा खाने से फाइलेरिया संक्रमण से बचाव संभव है।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, आपूर्ति विभाग के अधिकारी, साथ ही WHO, पाथ, पीसीआई और सीफार संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE