वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर श्रीरामचरितमानस पाठ, शुक्रवार को हवन और प्रसाद वितरण

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया

हल्दी, बलिया, बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर बबुआपुर स्थित योगी बाबा के स्थान पर संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ का बृहस्पतिवार के दिन शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजन-अर्चन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात मानस पाठ का संगीतमय गायन आरंभ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मानस पाठ के दौरान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा, भक्ति और प्रेम का भावपूर्ण वर्णन किया गया। हारमोनियम, तबला और मंजीरा के मधुर स्वर के साथ प्रस्तुत चौपाइयों और भजनों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। आस पास के गांवो से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और रामकथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बसंत पंचमी के अवसर पर यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा के साथ किया जाता है। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार  को हवन व प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों व भक्तों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र में शांति, सद्भाव और भक्ति का संदेश दिया जाता है। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और आयोजकों की सराहना की ।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE