

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी/सचिवों ने सोमवार को ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में चल रहे सांकेतिक आंदोलन के तृतीय चरण के तहत अपना विरोध दर्ज कराया। आंदोलन के क्रम में सभी अधिकारियों व सचिवों ने अपने-अपने डोंगल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संजय सिंह को सौंप दिए।
अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति के नाम पर तकनीकी बाधाओं के चलते कार्य निष्पादन में परेशानी हो रही है, वहीं गैर-विभागीय कार्यों का अतिरिक्त बोझ पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सांकेतिक है और विभाग का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
डोंगल सौंपने के दौरान ब्लॉक परिसर में शांतिपूर्ण माहौल रहा और सभी ने एकजुट होकर अपनी बात रखी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेगा और शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीतीश सिंह सोलंकी, मनोज कुमार, अजय सिंह, सुनील सिंह, अशोक कुमार, संजीत कुमार, अखिलेश पांडेय, दिग्विजय चौहान, गणेश गुप्ता सहित अन्य ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सचिव उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

