

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
के के पाठक, बलिया
बलिया.देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की सातवीं पुण्यतिथि पर जनपद के हनुमानगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। जनपद के पदाधिकारियों के साथ तमाम समर्थकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अटल जी के एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए किए आजीवन प्रयासों को याद किया। कहा कि राष्ट्र उनके अभूतपूर्व योगदान को सदैव याद रखेगा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के महान विचारक श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने एक सशक्त भारत निर्माण की नींव रखी थी जिसके फल स्वरुप आज अपना देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।
जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि अटल जी आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जिनके मार्गदर्शन से राष्ट्र प्रेम और मजबूत नेतृत्व की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर मुख्य रूप से देवेंद्र यादव,सुरेंद्र सिंह,संजीव कुमार डम्पू,राजीव मोहन चौधरी,अरुण सिंह बंटू,कृष्णा पांडे,संतोष सिंह,अंजनी राय,कमलेश पांडे,अनूप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

दीनदयाल चबूतरा पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
युवा समाजसेवी भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा- आपने प्रगति, जनकल्याण और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सुशासन का अद्वितीय मार्गदर्शन दिया। आपके प्रखर विचार व राष्ट्र निर्माण को समर्पित जीवन अनंतकाल तक हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित सभी सदस्य गण राजीव मोहन चौधरी संजय राय अवनीश शुक्ला सत्येंद्र सिंह सोनू संतोष पाठक विनोद तिवारी पवन राय शत्रुघ्न राय अखिलेश राय मनोज पांडे ए सचिन दिग्विजय अमित गुप्ता सोनू सिंह ओम नारायण चौबे अमित सिंह आदि लोग सम्मिलित हुए!!
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

