Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-समीक्षा बैठक में सपा सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीएम के सामने रखीं समस्याएं और अधूरे कार्यों की फेहरिश्त
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-समीक्षा बैठक में सपा सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीएम के सामने रखीं समस्याएं और अधूरे कार्यों की फेहरिश्त

सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभागवार 97 एजेंडों पर समीक्षा की गई।
General Desk 18 July, 2025 1 minute read
ramashankar rajbhar review meeting

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभागवार 97 एजेंडों पर समीक्षा की गई।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि विकास खण्ड नवानगर के ग्राम भाटी गांव में मनरेगा के कार्य में घोर लापरवाही हुई है, जिसकी धनराशि की भुगतान हो गया है, इसकी जांच करने के निर्देश दिए।

महिला स्वयं सहायता समूह के गठन का लक्ष्य 2666 निर्धारित है, जिसमें 667 समूह का गठन किया गया है एवं 1200 स्वयं सहायता समूहो के रिवाल्विंग फंड देने के लक्ष्य के सापेक्ष 333 महिला स्वयं सहायता समूहो को 30 हजार प्रति समूह की दर से रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराया गया है। साथ ही कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) के 4814 वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 893 समूहो को कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) प्रदान की गई है।

जिले में स्वयं सहायता समूहो द्वारा कितने प्रोजेक्ट उत्पादन किया जा रहा है एवं जिले में कितने सहायता समूह हैं उसकी सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा।साथ ही जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि प्राइवेट कंपनियों द्वारा गांव-गांव में जाकर महिलाओं का समूह बनाकर ऋण देने का कार्य हो रहा है, उसको तत्काल रोका जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विकास खण्डों पर बंधन बैंक एवं अन्य बैंको के साथ मीटिंग कराकर तत्काल निस्तारण किया जाए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम टूटवारी मार्ग की सड़क एवं डुहा बिहरा की सड़क को मरम्मत कराया जाए। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता के अंतर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को शासन द्वारा सहायता धनराशि दी जाती है जो अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इस सम्बंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया की शासन द्वारा धनराशि प्राप्त हो गया है बहुत जल्द ही भुगतान कर दी जाएगी। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जिले में 56 पशु चिकित्सक हैं, जिसमें 36 चिकित्साधिकारी नहीं है।

जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्र के गांवों में जाकर अपने टीम के साथ पशुओं का टीका लगाया जाए। 15 दिन के अंदर कार्ययोजना बनाकर सभी बाढ़ क्षेत्र में अपने टीम को भेजा जाय। उन्होंने कहा कि जिले में 40 गौशाला स्थल है प्रत्येक गौशाला स्थलों पर चार-चार सीसीटीवी कैमरा लगाई गई है इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है उसी के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

साथ ही सभी ग्राम पंचायत भवनों में चार-चार सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है उसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गई है इसी के माध्यम से पंचायत सहायकों की उपस्थिति की निगरानी की जाएगी। बाढ़ के क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में आबादी के हिसाब से नाव की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में कितने  सामग्रियों का वितरण किया जाता है उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को विकास खण्डवार उपलब्ध कराए।

जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया की सीएचसी सिकंदरपुर, सीएचसी क्रीडापुर में बनाने का प्रस्ताव, विकास खण्ड मनियर के अंतर्गत सीएचसी रिगवन, विकासखंड चिलकहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 2002 से निर्माण हो रहा है जो अभी तक चालू नहीं हुआ है, सीएचसी टिकादेवरी नवपुरा, सीएचसी फेफना एवं सीएचसी इंद्रपुर में डॉक्टरों की तैनाती न होने पर सीएमओ को निर्देश दिए कि जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं हुई है वहां पर तत्काल तैनाती की जाए।

जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सभी थानों एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड मनियर, बेलहरी व हनुमानगंज में कार्य प्रगति पर है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए की गांव एवं सड़कों के अंदर जो पाइप डाली जा रही है और पाइप डालने के बाद उसको तत्काल मरम्मत किया जाए, ताकि आमजन व्यक्तियों को आने- जाने में कोई प्रकार की परेशानी न होने पाए। साथ ही जन प्रतिनिधियों ने अवगत कराया की पूर्व में सभी ग्राम पंचायतो/सरकारी स्कूलों में हैंडपंप लगाई गई है उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए की सभी सचिवों से इसकी सूची उपलब्ध कराकर सभी ग्राम प्रधानों के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतो/स्कूलों की खराब हैंडपंप को मरम्मत कराया जाए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निमार्ण खण्ड को अवगत कराया है कि वर्तमान समय में जिले में जितने सड़क खराब है उसको तत्काल निमार्ण कराया जाय। बसरीपुर में सड़क पर गड्ढा हुआ है उसको मरम्मत कराने को कहा। साथ ही सबसे ज्यादे सड़कों एवं नालों का निमार्ण कराने हेतु निर्देश प्राप्त हुए। जिसमें तत्काल निर्माण कराने को निर्देश दिया। साथ ही विद्युत विभाग की विभिन्न समस्याओं को भी निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, विधायक बैरिया जय प्रकाश अंचल, विधायक बेल्थरारोड हंसू राम, विधायक फेफना संग्राम सिंह एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर

Post navigation

Previous: चार दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर सौ से ज्यादा परिवार, जला ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा रहा
Next: बारह वर्ष के बालक की आत्महत्या से सन्न रह गए लोग, मां से विवाद के बाद उठाया खतरनाक कदम?

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.