Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलिया में योगाभ्यास के कई कार्यक्रम, लोगों ने पूरे उत्साह के साथ लिया हिस्सा
  • Front Page
  • बलिया शहर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलिया में योगाभ्यास के कई कार्यक्रम, लोगों ने पूरे उत्साह के साथ लिया हिस्सा

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का सांसद राज्यसभा नीरज शेखर, नोडल अधिकारी/आवास आयुक्त बलकार सिंह एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
General Desk 21 June, 2025 1 minute read
DM Balllia Yoga Pose 1

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का सांसद राज्यसभा नीरज शेखर, नोडल अधिकारी/आवास आयुक्त बलकार सिंह एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य” हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर एवं नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित जनपदवासियों/सम्भ्रांत नागरिकों ने योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों द्वारा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन, अर्ध चक्रासन, ग्रीवा संचालन, कटी संचालन, बटरफ्लाई एवं वृक्षासन आदि का अभ्यास कराया गया।

सांसद नीरज शेखर ने सभी को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन योग को पूरे विश्व में पहुंचाया। वर्तमान में पूरे विश्व में लोगों द्वारा योग किया जा रहा है। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है। आप सभी लोग योग को अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करें। नोडल अधिकारी ने सभी से अपील की कि योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर प्रतिदिन योग अवश्य करें। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि प्रतिदिन आधे घंटे का समय निकालकर योग को दिनचर्या में शामिल करें। योग मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखता है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आनंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि योगाभ्यास कार्यक्रम जनपद स्तर के साथ ही सभी तहसीलों, ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया।

दीवानी न्यायालय परिसर योगाभ्यास कार्यक्रम

दीवानी न्यायालय परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरीश कुमार ने बताया कि योग दिवस को सफल बनाए जाने के लिए शिविर में उपस्थित योग प्रशिक्षक सर्वेश कुमार एवं विश्वकर्मा शर्मा द्वारा न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण,अधिवक्तागण एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया और स्वथ्य जीवन के लिए योग की महत्ता के बारे में बताया।

लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि योगः कर्मसु कौशलम अर्थात् योग से ही कर्मो की कुशलता है, भारतीय संस्कृति की वैदिक परम्परा को जीवन्त करते हुए मानव शरीर के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए योग एक महत्वपूर्ण प्रयास है। योग को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें।

कार्यक्रम में संजीव कुमार तिवारी पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण, अपर जनपद न्यायाधीश पुनीत कुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकृपाल, शैलेश पाण्डेय मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, विशाल शर्मा, सत्येन्द्र मौर्या, विवस्वान प्रकाश, उर्फी आजमी, क्रिमिनल बार के अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्र व सचिव भूपेन्द्र सिंह, एवं समस्त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

जेएनसीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापत्तनम में योगाभ्यास कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण हुआ।  कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के संदेश का भी प्रसारण हुआ। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सूर्य नमस्कार का विशेष अभ्यास कराया गया।

सूर्य नमस्कार अपने आप में एक संपूर्ण योगाभ्यास है। जिसमें 12 चरणों में सविता देवता के विशिष्ट 12 मन्त्रों से आराधना की जाती है। इसके अभ्यास से स्वस्थ और निरोगी जीवन प्राप्त किया जा सकता है। इसीलिए उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में एक साथ, एक समय पर सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सूर्य नमस्कार करने वालों की सर्वाधिक संख्या का विश्व रिकार्ड बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय और सभी संबद्ध महाविद्यालयों में  यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में परिसर के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन तथा विवि के मुख्य द्वार पर  योगाभ्यास किया।

प्राध्यापक राज कुमार के नेतृत्व में योग और प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के विद्यार्थियों ने यह योगाभ्यास कराया जिसमें संधिसंचालन, खड़े होकर करने वाले आसान- ताड़ासन, वृक्षासन आदि, बैठकर किये जाने वाले आसन- वज्रासन, शशांकासन, लेटकर किये जाने वाले आसन-    भुजंगासन, मकरासन,मरकट आसन आदि तथा भ्रामरी, नाड़ीशोधन आदि प्राणायाम सम्मिलित थे। वित्त अधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस एल पाल, डा. प्रियंका सिंह, डा. अजय चौबे, डा. विनीत सिंह, डा. मनोज कुमार, डा. प्रवीण नाथ यादव आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार सांसद नीरज शेखर हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: गंगा नदी में समाई ‘राजपुताना’ स्कॉर्पियो, तीन शव बरामद
Next: Ballia-किराए में बढ़ोतरी से पटरी दुकानदारों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.