Ballia-सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, रात होने से रात भर बाइक से दबा रहा शरीर

road accident Symbolic

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर कला गांव निवासी संतोष कुमार यादव (उम्र 43 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय योगेन्द्र यादव की सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, संतोष यादव रात लगभग 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल से बांसडीह से अपने गांव रामपुर कला लौट रहे थे। जैसे ही वे बनकट गांव के पास पहुंचे, संतोष की बाइक किसी वजह से असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान वे मोटरसाइकिल के नीचे दब गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

रात का समय होने के कारण यह दुर्घटना किसी की नजर में नहीं आई और संतोष का शव पूरी रात घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। मंगलवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं टहलने के लिए निकलीं तो उन्होंने सड़क किनारे मोटरसाइकिल के नीचे दबे एक व्यक्ति को देखा। पास जाकर देखने पर जब शव की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई, तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना की सूचना तत्काल रामपुर कला के ग्राम प्रधान मुकेश सिंह को दी गई, जिन्होंने मौके की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बांसडीह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया।

 

घटना के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। संतोष यादव  के दो बच्चे है।पत्नी संगीता यादव का रो रो कर बुरा हाल है।मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। उनके असामयिक निधन से गांव और क्षेत्र में दुख का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE