Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • ददरी मेला के लिए पांच अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएंगी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ददरी मेला के लिए पांच अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएंगी

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ददरी मेला वर्ष-2024 के प्रबंधन तथा कार्तिक पूर्णिमा स्नान के संबंध में नोडल अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली।
General Desk 30 October, 2024 1 minute read
Dm Dadri Mela Meeting 30 Oct

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ददरी मेला वर्ष-2024 के प्रबंधन तथा कार्तिक पूर्णिमा स्नान के संबंध में नोडल अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी.

उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर से कहा कि पशु मेला भूमि का चिन्हांकन कार्य आज पूर्ण कर लिया जाय.उन्होंने अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायतराज अधिकारी को संपूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिशासी अभियंता,विद्युत से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में विद्युत के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना न होने पाए. उन्होंने ददरी मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को मेला क्षेत्र में सभी आवश्यक सेवाओं से युक्त एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए. उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशु चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगाकर ददरी पशु मेला से संबंधित सभी कार्यवाही जिम्मेदारीपूर्वक क्रियान्वित करने के निर्देश दिए. उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को आवश्यकतानुसार आसपास के जनपदों से मोबाइल शौचालय की मांग के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भारतेंदु मंच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाया जाय तथा मंच की सजावट पर विशेष ध्यान दिया जाय.

उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते रहने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मेला का आमंत्रण-पत्र समय से संबंधित को वितरित/भेज दिया जाय. उन्होंने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर वाहन खड़ी पाए जाने पर चालान किया जाय तथा सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया जाय.

 

बैठक में आपदा विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि ददरी मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा के दृष्टिगत 50 आपदा मित्र, 10 गोताखोर, पंजीकृत 19 नाव,  एसडीआरएफ की टीम तथा प्रत्येक नाव पर लाइफ जैकेट की उपलब्धता रहेगी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की नदी में डूबने की कोई भी घटना न होने पाए.

बैठक में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि पांच अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी तथा नियमित ट्रेनों का भी ठहराव आवश्यकतानुसार स्टेशनों पर किया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक  विक्रांत वीर ने कहा कि ददरी मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि वे अधिकारी अपनी ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहे. बैरिकेडिंग, बैरियर एवं साइनेज लगाए जाने का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय.

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी डी0 पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी  त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया सुभाष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: बलिया के प्रथम सांसद मुरली बाबू की प्रतिमा स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम
Next: पॉक्सो एक्ट में गुजरात का वॉन्डेट बलिया में पकड़ा गया

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.