Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • रोंगटे खड़े कर देने वाली है कटान पीड़ितों की दास्तां, जाएं तो जाएं कहां वाली स्थिति में जी रहे दो दर्जन से अधिक परिवार
  • Front Page
  • बांसडीह
  • स्पेशल/Exclusive

रोंगटे खड़े कर देने वाली है कटान पीड़ितों की दास्तां, जाएं तो जाएं कहां वाली स्थिति में जी रहे दो दर्जन से अधिक परिवार

प्रदेश सरकार ने चिन्हित कुछ लोग को बांसडीह इलाका में मुआवजा जरूर दिया लेकिन गिने चुने परिवार बच गए हैं जिनके लिए आज संकट बना हुआ है
General Desk 21 October, 2024 1 minute read
Bansdih Katan pidit 17 Oct

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह, बलिया. बांसडीह तहसील क्षेत्र के भोजपुरवा का टिकुलिया मौजा का यह इलाका वीरान हो गया है। लगभग  300 परिवारों वाला गांव जहां करीब 1200 की आबादी थी वहां अब लोगों के स्थान पर सरयू की लहरें हिचकोले ले रही है। पानी में बीचों बीच बचा है तो पीपल बरगद का पेड़।

सरयू के समीपवर्ती टिकुलिया के लोग या तो कहीं रिश्तेदारों के घर या फिर अस्थाई सुल्तानपुर में बने रैनबसेरा में शरण लिए है। जुलाई महीने से ही सरयू के तेज कटान की वजह से ग्रामीणों का पलायन शुरू हो गया था। ग्रामीणों ने कटान का वेग तेज होते देख अपने लिये सुरक्षित स्थान ढूढ़ना शुरू कर दिया था। कुछ तो पहले से अन्यत्र जमीन ले लिये थे, वहीं आधे से अधिक लोग आर्थिक तंगी से रैन बसेरे में अभी तक शरण लिये है।

रैन बसेरे ( स्कूल में ) शरण लिये लोगो ने कहा कि ऐसा दिन दुश्मन को भी न देखने को मिले,सब कुछ सरयू ने अपनी आगोश में ले ही लिया। घर,अस्पताल के बजाय स्कूल की छत पर दो महिलाएं मां बनीं। स्कूल में बंजारों की तरह गुजर बसर हो रहा था, लेकिन अब वहां से हटाने की कवायद शुरू है क्योंकि स्कूल खोला जाना है।

मनियर ब्लॉक के सुल्तानपुर गांव स्थित विद्यालय में गुजर बसर कर रहे लोगों का दर्द सुनकर हर कोई चकित है। एक माह का गोद में लिये महिलाएं बात करते करते फफक कर रोने लगीं। उसी बीच रिश्तेदार मिठाई ,सामान लेकर मिलने आ गए। महिलाओं का कहना है कि आज अपना घर रहता तब ये लोग अपने घर आए होते। स्कूल में हम लोग रह रहे हैं अच्छा नहीं लग रहा है। हम लोग आखिर कहां  जाएं। स्कूल प्रबंधन की ओर से बोला जा रहा है कि आप लोग खाली करिए। कुछ समझ नहीं आ रहा है कि इस स्थिति में हम लोग क्या करें।

दो महिलाओं के बच्चे स्कूल में ही पैदा हुए

कटान पीड़ित कविता व सुनैना देवी ने बताया कि हम लोग प्रेग्नेंट थीं। रात हो चुकी थी। आगे पीछे कोई नही था। 25 दिन पहले अचानक दर्द उठा तो कोई नहीं था। स्कूल की छत ही हम लोगो के लिये अस्पताल बन गया। सभी यहां रह रही महिलाओं ने मिलकर हम लोगो को सहारा दिया। बच्चे पैदा हुए। छत ही अस्पताल बन गया।

 

दुर्घटना में दिव्यांग हुए, कटान में बाकी सब भी खत्म हो गया

विद्यालय में शरण लिए एक दिव्यांग का कहना है कि जिंदगी पहाड़ की तरह लग रही है। पत्नी, मां सहित 6 परिवारीजन हैं। मै ही कमाने वाला था। बाइक से दुर्घटना हुई तब से दिव्यांग हो गया हूं। मैं दूसरों को सहारा देता था, अब मैं खुद बेसहारा हो चुका हूं। सरयू नदी ने ऐसा रूप पकड़ा कि सब स्वाहा हो गया। कहां परिवार के जाएं कुछ समझ नहीं आ रहा।

 

ऐसा जीवन में पहली बार हुआ है, रोते हुए बोली बुजुर्ग महिला कलावती ने सुनाई आपबीती

70 वर्षीय कलावती ने कहा कि ऐसा दिन जीवन में देखने को नहीं मिला था। अपना दर्द किसको , किससे कहने जाएं,कोई नहीं सुनेगा। सरकार एक सुन सकती है, पर वो भी हम लोगो को नही पूछ रही।बुजुर्ग महिला ने कहा कि पहली बार घर ,खेत,सब नदी में चला गया, जिसकी वजह से विद्यालय में शरण लिया गया है। आखिर अब किसके यहां जाएं,समझ से परे है।खाने के भी लाले पड़ गए हैं।

यह नौबत क्यों आई , सरयू नदी का जलस्तर जुलाई से ही था बढ़ा

सरकार ने भले ही कई जिलों में बाढ़ प्रभावित और उपजाऊ भूमि कटान के लोगों को मुआवजा देने की घोषणा की है लेकिन बांसडीह तहसील के भोजपुरवा ,टिकुलिया गांव के लोग आज भी विद्यालय में शरण लिये हैं और उन्हें मदद का इंतजार है।

जुलाई माह में जब सरयू नदी ने विकराल रूप लिया था, उपजाऊ जमीन का कटान होने लगा था..भोजपुरवा, टिकुलिया गांव के समीप नदी पहुंच रही,तभी बांसडीह विधानसभा के पूर्व विधायक व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों को पत्र लिखकर कटान से लोगो को बचाने के लिये जरूरी कदम उठाने के लिये लिखा था लेकिन कोई कदम नही उठा।

फिर बीजेपी विधायक केतकी सिंह पहुंचकर ,जिला प्रशासन को बताई थीं। वहीं एडीएम उदय प्रताप सिंह, एसडीएम, तहसीलदार सहित अधिकारी पहुंच कर जायज लिये थे। उसके अगले दिन सपा सांसद रमाशंकर राजभर पहुंचे थे। उसके बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार मौके पर पहुंचे थे। सरयू नदी ने भोजपुरवा, टिकुलिया गांव को अपने आगोश में ले लिया। अपने अपने आशियानों को उजाड़ कर लोग जैसे तैसे इधर उधर विस्थापित हुए। सांसद रमाशंकर राजभर ने संसद में आवाज उठाया था ताकि मुआवजा मिल जाए।

 

चिन्हित कर कुछ लोगों को दिया गया मुआवजा

सरयू की कटान से टिकुलिया के विस्थापित लोग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में लगभग 30 से 40 परिवार शरण लिए हुए हैं। स्कूल में कुल 13 कमरे है। उसमें 11 कमरों में बाढ़ कटान प्रभावित लोग रह रहे हैं। उन्हें स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी बाँसडीह को पत्र के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई बाधित होने से उन्हें अन्यत्र अपने रहने के लिये  पत्र जारी कर गुहार लगाया है।

कारण कि बच्चों की संख्या 1200 है, जिसमे लगभग 600 छात्र व 600 छात्राएं है। उनकी तीन महीने से पढ़ाई बाधित हो रही हैं। बच्चे बाहर बैठकर नीचे टाटपट्टी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके कमरे कटान प्रभावित लोगों के रहने के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। उनके बेंच भी उन लोगों ने सोने के लिये प्रयोग में ले लिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने चिन्हित कुछ लोग को बांसडीह इलाका में मुआवजा जरूर दिया लेकिन गिने चुने परिवार बच गए हैं जिनके लिए आज संकट बना हुआ है। सुल्तानपुर स्कूल परिसर में बलिया लाइव टीम से लोगों ने जब अपनी बात रखी तो रौंगटे खड़े हो जा रहे थे। इन पीड़ितों का दर्द सरकार कब तक सुनती है ,यह समय ही बताएगा।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बागीबलिया बांसडीह

Post navigation

Previous: Ballia: नए थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार,माफिया और तस्करो पर लगाम लगाना होगी चुनौती
Next: Ballia News: किशोरी को जबरन खेत में खींच ले गए थे दो युवक, दुष्कर्म का प्रयास

ये भी पढ़ें

Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.