

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
के के पाठक, बलिया
बलिया. कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवां में बुधवार को शिक्षक अभिभावक बैठक हुई। बैठक में कक्षा 4 व 5 के कक्षा अध्यापक संतोष कुमार और भावना सिंह ने अभिभावकों का अभिनंदन कर बच्चों के प्रोफाइल पर चर्चा किया। उनका ध्यान न्यून उपस्थित पर भी आकृष्ट कराया.
शिक्षकों ने महत्वाकांक्षी योजना निपुण भारत मिशन की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए निपुण लक्ष्य प्राप्ति में अभिभावकों का भी सहयोग मांगा. प्रधानाध्यापक धीरेंद्र शुक्ला ने ड्रेस पहन कर विद्यालय आने का महत्व बताते हुए डीबीटी में प्राप्त धन से ड्रेस,जूता,मोजा, स्वेटरऔर स्टेशनरी बच्चों हेतु क्रय करने की अपील की . शिक्षिका श्वेता तिवारी ने विद्यालय में कायाकल्प योजनान्तर्गत हुए कार्य का वर्णन कर स्वच्छ एवं सुंदर विद्यालय की संकल्पना पर प्रकाश डाला.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
एआरपी डॉ. अब्दुल अव्वल ने जेंडर इक्विलिटी पर चर्चा करते हुए लड़का और लड़की को समान शिक्षा के अवसर प्रदान करने पर बल दिया। एआरपी अल्ताफ़ अहमद ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की. गीता पाठक ने शैक्षिक गतिविधि में मोबाइल के प्रयोग पर प्रकाश डाला.आरती चौबे ने बच्चों को समय से विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों से अनुरोध किया.अभिभावकों को भी अपने बच्चों से संबंधित अपने विचार रखे.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

