Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया के डॉक्टर गौरव राय का सरकारी नौकरी से इस्तीफा, 5 दिन पहले निलंबित हुए थे
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया के डॉक्टर गौरव राय का सरकारी नौकरी से इस्तीफा, 5 दिन पहले निलंबित हुए थे

बलिया के जिला अस्पताल में तैनात रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव राय ने इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टर गौरव राय ने इस्तीफे के पीछे की वजह नहीं बताई है
General Desk 1 October, 2024 1 minute read
Gaurav Rai Clenic

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया के जिला अस्पताल में तैनात रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव राय ने इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टर गौरव राय ने इस्तीफे के पीछे की वजह नहीं बताई है, कहा है कि वह निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन माना यही जा रहा है कि प्रशासन की तरफ से निलंबित किया जाना उन्हें मंजूर नहीं है।

गौरव राय के इस्तीफा सौंपने की पुष्टि करते हुए सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव राय ने सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी को पत्र देकर इस्तीफा की मांग की है। पत्र में लिखा है कि निजी कारणों से इस्तीफा दे रहा हूँ हालांकि अभी यह इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

बताते चलें कि अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट के छापे में डॉ.गौरव राय जिला अस्पताल में नहीं मिले थे। सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर गौरव राय के आवास पर पहुंचे थे तो गौरव राय वहां मिल गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने वहां उनका निजी क्लीनिक सील कर दिया था। इस दौरान डॉक्टर गौरव राय कार्रवाई को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से बहस करते दिखे थे।

डॉक्टर गौरव राय सिटी मजिस्ट्रेट के छापे के दौरान सील की गई जगह को क्लीनिक मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वह जगह उनके आराम करने के लिए है क्योंकि अस्पताल में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां वह कई घंटे के काम के बाद आराम कर सकते थे।

गौरव राय को इसके करीब एक महीने बाद 27 सितंबर को निलंबित कर दिया गया था। उनके विरुद्ध प्राइवेट प्रैक्टिस किये जाने, औचक निरीक्षण के समय नगर मजिस्ट्रेट बलिया से अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सरकार विरोधी नारा लगाये जाने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाये जाने के आरोप लगाए गए थे। निलम्बित किए जाने के साथ ही उन्हें कार्यालय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेरठ मण्डल, मेरठ से सम्बद्ध किया गया था।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार हड्डी रोग विशेषज्ञ

Post navigation

Previous: बलिया का सत्तू एशिया और यूरोप के बाजारों में धूम मचाएगा, सरकार ने लिया बड़ा निर्णय: मस्त
Next: Ballia News: जहरीले सांप के काटने से 20 वर्षीय युवक की मौत

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.