Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब, गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट पर रविवार को लगा रहा मेला
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब, गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट पर रविवार को लगा रहा मेला

सिद्ध गायत्री शक्तिपीठ, महावीर घाट-गंगा जी मार्ग बलिया में रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुपूजन का पर्व बहुत ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
General Desk 21 July, 2024 1 minute read
Guru Purnima Gayatri Shakti peeth

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

के के पाठक, बलिया.

बलिया. सिद्ध गायत्री शक्तिपीठ, महावीर घाट-गंगा जी मार्ग बलिया में रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुपूजन का पर्व बहुत ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुपूजन के नाम पर यज्ञ मंडप में नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ में अपनी-अपनी आहुतियां समर्पित कीं.

यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं द्वारा नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहुतियां समर्पित करते समय सस्वर मृदुल गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं वैदिक मंत्रों से वातावरण गुंजायमान हो उठा था. प्रतीत हो रहा था, जैसे- स्वयं परमपिता परमेश्वर गुरुसत्ता के रूप में उपस्थित होकर आहुतियां ग्रहण कर रहे हैं.

इस अवसर पर सिद्ध गायत्री शक्तिपीठ के व्यासपीठ से विशेष संदेश में बिजेंद्र नाथ चौबे “भगवन जी” ने कहा कि, “गुरु का सब कुछ शिष्य का है”.

इस दिन गुरुचेतना अंतरिक्ष में सघन होकर शिष्यों के अंतस् में बरसती है. सच्चे शिष्य अपने आराध्य की परिचेतना की उस अपूर्व वृष्टि को अनुभव करते हैं और कृतकृत्य होते हैं. गुरु की स्मृतिमात्र से ही शिष्य की आँखें छलक उठती हैं, रोमावलि पुलकित हो जाती है, भाव भीगने लगते हैं और चेतना में एक सिहरन-सी जगने लगती है. यह सब हो भी क्यों न, सद्‌गुरु की पूर्णता की अनुभूति का महोत्सव जो है! गुरु पूर्णिमा अपने प्रभु के स्मरण एवं समर्पण का महापर्व है. गुरु आकृति में नहीं, प्रकृति में दिव्यरूप होते हैं. जो उनकी प्रकृति को पहचानता है, वही शिष्य होने के योग्य है.

शिष्यत्व का अर्थ है- एक गहन विनम्रता. शिष्य वही है, जो अपने को झुकाकर स्वयं के हृदय को पात्र बना लेता है. शिष्यत्व तो समर्पण की साधना है, जिसका एक ही अर्थ है- अहंकार का अपने सद्‌गुरु के चरणों में विसर्जन. शिष्य तो वह है, जो जीवन के तत्त्व को सीखने के लिए तैयार एवं तत्पर है; इसके सत्य को समझने के लिए प्रतिबद्ध है. उसका मन लालसाओं के लिए नहीं ललकता, उसकी चेतना कामनाओं से कीलित नहीं होती, वासनाओं के पाश उसे नहीं बाँधते. वह यथार्थ में जिज्ञासु होता है और अपनी अनगढ़ प्रकृति को सुगढ़ एवं सुसंस्कृत करना चाहता है. इसके लिए उसे स्वयं की प्रकृति का परिशोधन एवं परिमार्जन करना होता है और इस हेतु वह चाहता है मार्गदर्शन.

सद्‌गुरु भी ऐसों की चाहत के सच्चेपन एवं पक्केपन को कई ढंगों से परखते हैं. जिस तरह शिष्य ढूँढ़ता है सद्‌गुरु को, ठीक उसी भाँति सद्‌गुरु भी खोजते हैं अपने सत्पात्र शिष्य को. इस प्रक्रिया का चरम तब होता है, जब शिष्य अपने अधूरेपन को, अपने अनगढ़ जीवन को सद्‌गुरु की पूर्णता में समर्पित करता है और सद्‌गुरु भी अपनी पूर्णता शिष्य में उँड़ेलता है. यही मधुर पल-क्षण होते हैं गुरु पूर्णिमा के महोत्सव के, जिन्हें शिष्य एवं सद्‌गुरु की चेतना समन्वित रूप से मनाती है. इसके लिए शिष्य को कड़ी परीक्षाओं के दौर से गुजरना पड़ता है। उसके जीवन में संकटों के अंबार लग जाते हैं. अपने एवं अपनेपन का लगाव एवं गुरु के प्रति समर्पण की भी परीक्षा होती है कि उसके मन का झुकाव किस ओर है.

शिष्य इन परीक्षाओं को भी अपने गुरु का अनुदान मानते हैं. यही सच्चाई है, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के बाद शिष्य की चेतना में एक नया निखार आता है, एक नई चमक एवं आत्मविश्वास पैदा होता है. ये परीक्षाएँ शिष्य को और अधिक सुयोग्य एवं सुपात्र बनाती हैं. बाहरी विरह का दरद, अंतर्मिलन की तृप्ति का अनुभव करते ही शिष्य के जीवन में गुरु पूर्णिमा पूर्णता के अनुदानों की वृष्टि करती है. दिव्य अनुदानों की यह वृष्टि शिष्य में तब होती है, जब उसके अंदर से अहं का संपूर्ण विनाश हो जाता है. यह अहं ही है, जो घातक विष बनकर सद्‌गुरु की पराचेतना के अमृत को हम तक आने से रोके हुए है. यही है गुरु व शिष्य के मध्य अवरोध. यही है हमारी अंतः चेतना की दयनीय दशा का कारण. जो शिष्य इसे मिटा देता है और अनुभव करता है कि उसका सर्वस्व गुरु है, उसे ही यह अनुभव होता है कि गुरु का सब कुछ शिष्य का है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: गुरु पूर्णिमा पर गुरु और शिष्य के कर्तव्यबोध पर चर्चा
Next: बांसडीह राहुल पांडे हत्या का मामला: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने की अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

ये भी पढ़ें

Bansdih Tikulia flood
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं

General Desk 8 October, 2026
lightning Thunder Bijli akashiya bijali
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

General Desk 8 October, 2026
BELTHRA YOUTH ACCI
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

You may have missed

Bansdih Tikulia flood
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं

General Desk 8 October, 2026
lightning Thunder Bijli akashiya bijali
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

General Desk 8 October, 2026
BELTHRA YOUTH ACCI
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

General Desk 8 October, 2026
Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.