Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia News: बलिया की रैली में अमित शाह ने नारद राय के साथ इस पूर्व विधायक को भी भाजपा में शामिल कराया
  • ELECTION लाइव
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: बलिया की रैली में अमित शाह ने नारद राय के साथ इस पूर्व विधायक को भी भाजपा में शामिल कराया

बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में बुधवार को शहर से सटे गांव हैबतपुर में जनसभा को संबोधित किया। गृहमंत्री अमित शाह ने सपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री नारद राय के साथ ही पूर्व विधायक
General Desk 29 May, 2024 1 minute read
Amit Shah Ballia Rally

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया. लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का काम अब अपने आखिरी दौर में हैं। भाजपा के लिए पूर्वांचल काफी अहमियत रखता है और भाजपा के दिग्गज नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वांचल की कमान खुद अपने हाथों में ले ली है।

बुधवार को अमित शाह ने बलिया, गाजीपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में  रैली और रोड शो किए। बलिया की रैली में अमित शाह ने सपा के पूर्व विधायक नारद राय और राम इकबाल सिंह को भाजपा में शामिल कराया.

बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में बुधवार को शहर से सटे गांव हैबतपुर में जनसभा को संबोधित किया। गृहमंत्री अमित शाह ने सपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री नारद राय के साथ ही पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह को भी भाजपा में शामिल कराया। भाजपा में शामिल हुए नारद राय ने मंच पर प्रतीक चिह्न के रूप में अमित शाह को फरसा भेंट किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने बलिया की रैली में कहा कि आज बलिया वालों से एक बात कहने आया हूं। गुजराती हिसाब-किताब में पक्के होते हैं और एक बार में कई काम करते हैं। बलिया वालों भी नीरज शेखर को वोट देंगें तो एक साथ तीन काम होंगे। नीरज सांसद बनेंगे तो मोदी पीएम बनेंगे और स्व. चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि मिलेगी। कहा कि नीरज शेखर को मैंने भाजपा ज्वाइन कराई है। पूरा जीवन ये भाजपा के सिपाही बने रहेंगे। नीरज को मिला एक-एक वोट मोदी जी को पीएम बनाने के काम आएगा।

अमित शाह ने इस दौरान सपा-कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि पूर्व की सरकार में तीन-चार घंटा बिजली आती थी, रमजान में पूरी आती थी लेकिन जन्माष्टमी में नहीं आती थी। भाजपा सरकार आई तो 18 घंटा बिजली देने का काम योगी सरकार ने किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने संवैधानिक रूप से पिछड़े वर्ग के आरक्षण को मुसलमानों को देने का काम किया। कर्नाटक और हैदराबाद में चार प्रतिशत आरक्षण दिया। धर्म के आधार पर आरक्षण दिया, जो गैर कानूनी है। जब तक भाजपा का एक भी सांसद है पिछड़े वर्ग के आरक्षण को हाथ लगाने नहीं देंगे।

वीरों की भूमि बलिया के अपने बहनों-भाइयों को संबोधित कर रहा हूँ… https://t.co/dyO3g5NDDg

— Amit Shah (@AmitShah) May 29, 2024

गृहमंत्री ने कहा कि सपा शासन में पूर्वांचल में देसी कट्टा बनता था, अब ब्रह्मोस मिसाइल, तोप के गोले और अत्याधुनिक हथियार बन रहे हैं। कांग्रेस, सपा, बसपा राज में बम धमाके होते थे और कोई कुछ नहीं करता था। देश ने देखा कि उरी और पुलवामा में हमला हुआ तो मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का खात्मा किया। मोदी ने देश से नक्सलवाद भी समाप्त किया। सपा-बसपा के दौर में माफिया परेशान करते थे..भाजपा के मुख्यमंत्री योगी ने माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा किया। भाजपा ने पूर्वांचल से मच्छर और माफिया को खत्म किया।

अमित शाह की रैली में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, विधायक मनोज पाण्डेय, जिलाध्यक्ष संजय यादव व अन्य नेता मौजूद थे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया भाजपा बलिया लाइव बागी बलिया राम इकबाल सिंह

Post navigation

Previous: बांसडीह क्षेत्र में सपा नेता रामगोविंद चौधरी और राम अचल राजभर की ताबड़तोड़ सभाएं, कहा भाजपा ने सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया
Next: तीन दिन में पूरी तरह बदल गए नारद राय, कहा तीन दिन में सपा की तेरहवीं करा दूंगा

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.