Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया LIVE NEWS SHORTS 
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

युवा अनुशासित होकर लक्ष्य प्राप्त करें: विद्यासागर युवा हवा बनें तूफान नहींः प्रो. निर्मला एस. मौर्य दो दिवसीय युवा महोत्सव के विजेता हुए पुरस्कृत युवा महोत्सव में युवाओं में दिखा गजब का उत्साह
Assignment Desk 13 January, 2023 1 minute read
  • न्यायाधीशों ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

बलिया. उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा एवं सुश्री शाम्भवी यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बलिया द्वारा जिला कारागार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया.
दौरान निरीक्षण नरेन्द्र पाल राणा अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव एवं सुश्री शाम्भवी यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बलिया द्वारा किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों का निरीक्षण कर, बंदियों से वार्ता किये.वार्तालाप के दौरान बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान जेल अपील के सम्बन्ध में भी पूछंताछ की गयी, प्रभारी जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी दोषसिद्ध बन्दियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गयी है.

  • सैकड़ों गरीबों को ओढ़ाया कम्बल
    सिकंदरपुर, बलिया. बीते एक पखवारे से पड़ रही कड़ाके की ठंड से सभी लोग परेशान हैं.इसमें सबसे बुरा हाल गरीबों का है. हालांकि शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. सुबह के घने कोहरे के बाद पूर्वाह्न 11 बजे खिली तेज धूप का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया लेकिन धूप के साथ पछुआ हवा का झोंका गलन बढ़ने का भी संकेत देता रहा. गरीब, मजबूर और निराश्रितों के लिए आफत बनी ठंड से बचाने के लिए मानव कल्याण परिषद ने तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लीलकर में सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराया.इस दौरान वृद्ध, विकलांग, गरीब, असहाय, बुजुर्ग महिला व पुरुषों ने संस्था प्रमुख और सदस्यों को साधुवाद दिया. परिषद के अध्यक्ष भागवत शरण दुबे ने कहा कि गरीबों और वंचितों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही है. इस मौके पर धनंजय मिश्रा, चंद्रमोहन मिश्रा, नमन मिश्रा, विश्राम मिश्रा, रविंद्र शर्मा, विजय वर्मा, राजकुमार वर्मा, राजेश शर्मा, प्रेमशंकर राय, रितेश वर्मा, जनार्दन यादव, सुमंत सिंह, नीरज दुबे आदि रहे.आभार पुष्कर राय मोनू ने व्यक्त किया.

सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

  • युवा अनुशासित होकर लक्ष्य प्राप्त करें: विद्यासागर

युवा हवा बनें तूफान नहींः प्रो. निर्मला एस. मौर्य
दो दिवसीय युवा महोत्सव के विजेता हुए पुरस्कृत
युवा महोत्सव में युवाओं में दिखा गजब का उत्साह

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को शुक्रवार को पुरस्कार वितरण किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि युवा मन से होता है उन्हें अनुशासित होकर लक्ष्य प्राप्ति करना चाहिए तभी सही दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव में एक दूसरे की संस्कृति और संस्कार को जानने का मौका मिलता है. आज युवा सोच के चलते ही दुनिया हमारे सामने नतमस्तक होती है.
समारोह की अध्यक्षता कर रहीं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि अन्य देश बने और मिट गये लेकिन युवाओं की सोच और संस्कृति के बल पर हमारा देश बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि युवा हवा की तरह बनें तूफान की तरह नहीं, तूफान विनाश की ओर ले जाता है. कहा कि महोत्सव में ठंड और विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता हुई. इसमें ठंड हारा और विद्यार्थियों की जीत हुई.


इसके पूर्व स्वागत गीत और कुलगीत विद्यार्थियों द्वारा किया गया.संचालन नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र, डॉ नितेश जायसवाल, कार्यक्रम की रिपोर्ट आयोजन सचिव डॉ गिरधर मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो.राकेश यादव ने दिया.
इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, प्रो. अजय द्विवेदी,अविनाश पार्थीडीकर, प्रो. वंदना राय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो.देवराज सिंह, प्रो.प्रदीप कुमार, डॉ सुरेश पाठक, प्रो. बीडी शर्मा, डा रसिकेश, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ संजीव गंगवार, डॉ मनीष गुप्ता,डॉ सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ द्विव्यंदु मिश्र, डॉ अमित वत्स, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ चंंदन सिंह, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ एसपी तिवारी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ मनीष प्रताप सिंह, डॉ विनय वर्मा, डॉ धर्मेंद्र सिंह, सोनम झा, आलोक दास आदि उपस्थित रहे.
डॉ सुनील कुमार की रिपोर्ट

  • IRCS ने कारागार बंदियों में वितरण की राहत सामग्री
    रेड क्रॉस सोसाइटी को जेलर बोले धन्यवाद
    बलिया. परोपकार और सेवा का मूल्य तभी होता है जब वह सही व्यक्ति को दिया जाय.
    शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के निर्देशन एवं आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया डॉ जयंत कुमार तथा जेलर राजेन्द्र सिंह द्वारा जिला कारागार में (60) बंदियों को इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया.डॉ जयंत कुमार ने कहा कि कड़ाके की ठंढ़ और गलन में कैदियों के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है, जिससे ठंढ़ से उनकी बचाव की जा सके. रेड क्रास लगातार ही की मदद कर रही है और आगे भी यह जारी रहेगा.
    जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्र ने कहा कि सच्ची मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.
    संस्था लगातार जरुरतमंदों की सेवा कर रही है.
    अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विजय यादव ने कहा है कि रेड क्रास सोसायटी जरुरतमंदों की हमेशा मदद कर रही है.
    जेलर राजेन्द्र सिंह ने रेड क्रास सोसायटी के पदाधिकारियों, अधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया को धन्यवाद दिया.
    इस अवसर पर डिप्टी जेलर अमर सिंह, रीना तिवारी, जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ पंकज ओझा, शशिकांत ओझा, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, मंटू, डॉ नसीम, फार्मासिस्ट एवं अन्य अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहे.
    बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
  • कृषकों को उर्वरक का विक्रय आधार एवं खतौनी के आधार पर हो- जिला कृषि अधिकारी

बलिया. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि जनपद के समस्त उर्वरक बिक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि कृषकों को उर्वरक का विक्रय, आधार एवं खतौनी के आधार पर की जाय एवं एक कृषक को एक बार में 2-3 बोरी से अधिक उर्वरक का वितरण न की जाय. जिससे अनुपातिक रूप से सभी कृषकों को आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. जनपद के कतिपय कृषकों द्वारा यह शिकायत की जा रही है कि उर्वरक विक्रेताओं द्वारा अनावश्यक रूप से यूरिया के साथ अन्य उत्पाद की भी टैगिंग की जा रही है. ऐसी स्थिति में कार्यालय में लिखित रूप से शिकायत प्राप्त होती है तो आपके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. सभी उर्वरक बिक्रेता उर्वरक ब्रिकी करते समय उर्वरक ब्रिकी पर्ची अनिवार्य रूप से जारी की जाय तथा सभी कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि एक साथ उर्वरक क्रय न करके आवश्यकतानुसार उर्वरक क्रय कर प्रयोग करे जिससे सभी कृषकों को आवश्यतानुसार उर्वरक उपलब्ध करायी जा सके.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा की शुरुआत, गाजीपुर और बलिया में भी चार फ्लोटिंग जेटी
Next: Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

ये भी पढ़ें

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.