Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • मतदाता बनने व मतदान करने के लिए किया प्रेरित
  • जिला जवार

मतदाता बनने व मतदान करने के लिए किया प्रेरित

विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गड़वार स्थित रामचन्द्र डिग्री कॉलेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने व मतदान के प्रति प्रेरित किया. साथ ही गांव, मुहल्ले, पास-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने की बात कही. कालेज के बने नये मतदाताओं को बधाई देते हुए सम्मानित भी किया.
News Desk 4 October, 2016 1 minute read
gadwar

रामचंद्र डिग्री कॉलेज गड़वार में मतदाता जागरूकता अभियान को संबोधित करते डीएम गोविंद राजू एनएस, साथ में बीएसएस डॉ. राकेश सिंह

बलिया। विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गड़वार स्थित रामचन्द्र डिग्री कॉलेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने व मतदान के प्रति प्रेरित किया. साथ ही गांव, मुहल्ले, पास-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने की बात कही. कालेज के बने नये मतदाताओं को बधाई देते हुए सम्मानित भी किया.

इसे भी पढ़ें – नुक्कड़ नाटक के जरिए वोटरों को जागरूक किया
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को स्वीप कार्यक्रम के बारे में बताया. कहा कि मतदान के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है और ये हम सबके प्रयास से ही हो सकता है. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में जेंडर रेसियो बहुत खराब है, लिहाजा हर पात्र महिला मतदाता का नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. छात्र-छात्राओं समेत समस्त विद्यालय परिवार व उपस्थित जन से अपील किया कि अपने गांव, मुहल्ला पासपड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे. जिलाधिकारी ने बताया कि विगत चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है लेकिन इस बार कम से कम 65 से 70 प्रतिशत तक पहुंचाना है. वोटर आईडी की महत्ता को बताते हुए कहा कि यह बहुपयोगी है और सबके लिए जरूरी है. जिलाधिकारी ने इस तरह के आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की.

इसे भी पढ़ें – लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोटर बनें – डीएम
मतदाता जागरूकता अभियान के प्रभारी बनाये गये बीएसए राकेश सिंह ने भी हर आम जन से अभियान के प्रचार प्रसार करने की अपील की. इससे पहले जिलाधिकारी को बीएसए सहित विद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत किया. कार्यक्रम में जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजनारायन यादव ने मतदात जागरूकता विषय पर शानदार कविता प्रस्तुत किया. इस अवसर पर बीईओ एके राय, राजेश मिश्रा, अंजनी कुमार, शहनवाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – वोटर कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए तैयार रहें
निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अभियान के तहत कालेज में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसमें विजेता को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया. कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से बेहतर बौद्धिक विकास होता है. छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए जरूरी सलाह भी दी.

इसे भी पढ़ें – अपना वोटर कार्ड बनवाएं, संशोधन करवाएं  
बीएलओ की सुनी समस्या
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कुछ बीएलओ ने जिलाधिकारी के समक्ष भुगतान की समस्या बताई. जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इसके लिए यहां से लेकर लखनऊ तक बात करूंगा और समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा. जल्द ही सबका भुगतान होगा. यह भी कहा कि इस अभियान में आपकी जरूरी भूमिका है. फार्म की कमी की बात सामने आने पर तत्काल निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी को फोन से निर्देश दिया कि हर बीएलओ को पर्याप्त फॉर्म उपलब्ध करायें.

इसे भी पढ़ें – महिला मतदाताओं की तादाद बढ़ाने पर जोर

Tags: बीएसए मतदाता

Post navigation

Previous: कमिश्नरी सभागार में पेंशन अदालत 18 को
Next: मुरलीछपरा में मतदाता जागरूकता रैली निकली

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.