Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मंत्री स्वाति सिंह ने बाढ़ कटान क्षेत्रों का लिया जायजा
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

मंत्री स्वाति सिंह ने बाढ़ कटान क्षेत्रों का लिया जायजा

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने मंगलवार को बाढ़ एवं कटान क्षेत्रों का जायजा लिया. ककरघटा में प्रशासन व बाढ़ विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंची मंत्री ने ग्रामीणों से कटान सम्बन्धी जानकारी ली.
General Desk 11 September, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SWATI_SINGH_5
ककरघट्टा, नवका गांव में बाढ़ व कटानपीड़ितों की सुनी समस्या
बाढ़ राहत राज्यमंत्री ने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों से कहा कि इस गांव पर कटान का खतरा मंडरा रहा है. बाढ़ का पानी उतरने के बाद ही प्रोजेक्ट पर काम होना चाहिए.

बलिया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने मंगलवार को बाढ़ एवं कटान क्षेत्रों का जायजा लिया. ककरघटा में प्रशासन व बाढ़ विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंची मंत्री ने ग्रामीणों से कटान सम्बन्धी जानकारी ली. भरोसा दिलाया कि कटान की समस्या का स्थाई समाधान होगा. अगले साल बरसात शुरू होने से पहले मजबूती से कटानरोधी कार्य कराए जाएंगे.

बैरिया के निर्माणाधीन उप मंडी का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के निर्देश भी दिए

कटान व बाढ प्रभावित गांव क्षेत्र के ककरघटा, नवका गांव में बाढ़ राहत राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी. ग्रामीण विशेषकर दर्जनों महिलाओं ने एकस्वर से अपने गांव को बचाने की गुहार लगाई. राज्यमंत्री ने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों से कहा कि इस गांव पर कटान का खतरा मंडरा रहा है. बाढ़ का पानी उतरने के बाद ही प्रोजेक्ट पर काम होना चाहिए. हर हाल में अगले साल मई से पहले स्थायी समाधान निकाला जाए. पीड़ितों ने यह भी सवाल किया कि इससे पहले भी आश्वासन मिलते रहे लेकिन कोई पहल नहीं हुई. मंत्री ने फिर दोहराया कि अगले बरसात से पहले स्थाई समाधान निकल जाएगा. उन्होंने बाढ विभाग के अधिकारियों से अब तक हुए बचाव कार्यों के बारे में पूछताछ की.

पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं मंत्री स्वाति सिंह

एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि पूरे जिले 47 करोड़ का प्रोजेक्ट पास है. मंत्री ने ककरघटा गांव के प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्यवाही करने का निर्देश दिया. इस मौके पर बाढ़ विभाग के अधिकारियों के अलावा एडीएम मनोज कुमार सिंघल, एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ बाँसडीह अशोक सिह, तहसीलदार बाँसडीह शिवसागर दूबे, लेखपाल राजेश कुमार, प्रधान रामाशंकर यादव, पशु चिकित्सक प्रेम शंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

बैरिया में स्थित अपने पैतृक गांव रामनगर में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया.

सीएचसी को चालू कराने की मांग

कटान का दौरा कर लौट रही स्वाति सिंह रास्ते में खड़े रिगवन गांव के लोगों से मिलीं. ग्रामीणों ने मांग किया कि एक दशक से बन चुकी सीएचसी आज तक चालू नहीं हुई. अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर अधिकारियों से वार्ता होगी. जरूरत पड़ने पर शासन स्तर को अवगत कराया जाएगा. हर हाल में नव निर्मित सीएचसी को चालू कराया जाएगा.

अधिकारियों संग की बैठक

राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार स्वाति सिंह ने बाढ़ को लेकर स्थानीय डाकबंगले में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए रखें. हर पीड़ित को राहत सामग्री मिल जाए. कटान के लिहाज से बन्धों की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. बैठक में डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी श्रीपर्णा गांगुली, एडीएम मनोज सिंघल, बाढ़ एक्सईएन अशोक कुमार मौजूद थे.

Related

Tags: कटान क्षेत्र बलिया मंत्री स्वाती सिंह

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने आंगनबाड़ी व आशा बहुओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की बात
Next: स्काउट गाइड का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.