विद्या सिंह नहीं रहीं, शिक्षक बिरादरी में शोक

बलिया लाइव ब्यूरो
बलिया। शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा में कार्यरत सहायक अध्यापिका विद्या सिंह का रविवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. बीआरसी दुबहड़ के प्रांगण में सोमवार को डेढ़ बजे दिन में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमे शिक्षा क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों ने भाग लिया. सभी ने दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उल्लेखनीय है कि विद्या सिंह के पति अमरजीत सिंह, शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज, नगवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं. उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई. शोकसभा में मुख्य रूप से साक्षर भारत के ब्लाक समन्वयक कृष्णकांत पाठक, केपीआरसी अब्दुल अव्वल, विद्यासागर, ओम प्रकाश राय, श्रीकांत दुबे, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे.