Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जिला अस्पताल की व्यवस्था में और सुधार की जरूरत -कमिश्नर
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिला अस्पताल की व्यवस्था में और सुधार की जरूरत -कमिश्नर

मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक ने बुधवार को सदर तहसील, कोतवाली व जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने साफ सफाई को और बेहतर ढ़ंग से करने का निर्देश दिया.
News Desk 9 August, 2017 1 minute read

कमिश्नर ने तहसील, थाना व अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बलिया। मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक ने बुधवार को सदर तहसील, कोतवाली व जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने साफ सफाई को और बेहतर ढ़ंग से करने का निर्देश दिया. वहीं अस्पताल में भी मिली कमियों को दूर करने को कहा.

बुधवार को डीआईजी उदयशंकर जायसवाल के साथ जनपद भ्रमण पर आए कमिश्नर ने सदर तहसील के निरीक्षण के दौरान अपेक्षित साफ सफाई नही मिलने पर कहा कि कोने-कोने की भी गंदगी साफ कर ली जाए. तहसील में लगे आरओ की भी सर्विसिंग आदि समय से कराने को कहा. आरओ के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई. फायर सर्विस यंत्र को चेक कर लेने को कहा. तहसील के बाहर बिखरे तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रत्येक कमरों में जाकर साफ सफाई व वहां के कार्य सम्बन्धी पूछताछ की. राजस्व वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिये.

थाने से संतुष्ट होकर जाएं फरियादी

मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक ने शहर कोतवाली पहुंच कर महिला थाना की व्यवस्था सम्बन्धी पूछताछ की. कहा कि परिवार परामर्श केंद्र पर अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों को सुलह समझौता कराकर निस्तारित किया जाए. फर्श पर प्लास्टिक की मैट लगवाने का निर्देश दिया. शिकायत पेटिका की चाभी सीओ के पास रहे और प्रतिदिन शाम को खुले. कोतवाली में फायर यंत्र दुरूस्त हो. फायर बाल्टी में बालू भरकर रखने का निर्देश दिया. एसपी सुजाता सिंह को निर्देश दिया कि कबाड़ गाड़ियों का डिस्पोजल कराएं. बड़ी गाड़ियों को नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई कर ली जाए. इसके बाद भी जो डिस्पोजल न हो सके उसको व्यवस्थित ढ़ंग से किसी एक जगह रखा जाए. परिसर साफ सुथरा दिखना चाहिए. कोतवाल को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले फरियादिरयों को इस तरह सुनें जिससे वे संतुष्ट होकर थाने से जाएं. यह भी कहा कि कोतवाली क्षेत्र के दस बड़े अपराधी, दस वरिष्ठ नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पीस कमेटी के सदस्य आदि का नाम मुंहजबानी याद रहे. त्यौहार रजिस्टर समेत सभी प्रकार के रजिस्टर अपडेट रहे. कमिश्नर ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम आपस में सामंजस्य बैठाकर शीघ्र निस्तारण करे. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, डीआईजी उदय शंकर जायसवाल, एसपी सुजाता सिंह, सीडीओ संतोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल आदि साथ रहे.

मण्डलायुक्त सीएमएस कार्यालय में जाकर साफ सफाई व अन्य अभिलेखों को देखा

जिला अस्पताल पहुंचे मण्डलायुक्त के. रविंद्र नायक ने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली. वहां की व्यवस्था पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही और बेहतर करने की जरूरत बताई. मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को बताते हुए कहा कि इसमें कोई भी सुविधा न मिले तो सीधे उच्चाधिकारियों को फोन कर बताएं. मण्डलायुक्त सीएमएस कार्यालय में जाकर साफ सफाई व अन्य अभिलेखों को देखा. कार्यालय के बाहर शिकायत/सुझाव पेटिका तथा सीटिजन चार्ट लगवाने का निर्देश दिया. कहा कि अस्पताल में मिलने वाली हर सुविधाओं को दीवाल लेखन किया जाए ताकि आम जनता को इसकी पूरी जानकारी हो सके. इमरजेंसी में शौचालय में एग्जास्ट लगवाने को कहा. पोस्टमार्टम हाउस को फुल वातानुकूलित करने का निर्देश दिया. अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने प्राइवेट वार्ड की स्थिति भी देखी. सीएमएस ने बताया कि वेक्टर जनित रोगों, डायरिया आदि जैसे रोगों के लिए अलग-अलग बने वार्ड को दिखाया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, सीडीओ संतोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल आदि साथ रहे.

Post navigation

Previous: नारी निकेतन निधरिया में विधिक साक्षरता शिविर 10 को
Next: पकवाइनार चट्टी पर बीएसएनएल कर्मी को धक्का मार कर भागे स्कार्पियो सवार

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.