Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी का आयोजन
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार

राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, डॉ.रजनी चौबे तथा शैक्षणिक निदेशिका डॉ. पुष्पा मिश्रा द्वारा मां सरस्वती और जननायक चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पार्चन द्वारा हुआ.
सेंट्रल डेस्क 5 October, 2023 1 minute read
Fresher and Farewell Party organized by the Department of Political Science
राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी का आयोजन

 

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा नवागन्तुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, डॉ.रजनी चौबे तथा शैक्षणिक निदेशिका डॉ. पुष्पा मिश्रा द्वारा मां सरस्वती और जननायक चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पार्चन द्वारा हुआ.

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि राजनीति विज्ञान विश्व को समग्रता में देखने का कार्य करता है. उन्होंने भारत की विविधता को विस्तार पूर्वक बताते हुए विद्यार्थियों के मध्य संवाद स्थापित करने के लिए पीपुल्स डे और स्टुडेन्ट डे जैसे कार्यक्रम को आयोजित करने का सुझाव दिया. कहा कि इससे विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के मध्य संवाद स्थापित होगा.
राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. रजनी चौबे ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम आयोजन की बधाई दी और उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कहा कि फ्रेशर का मतलब ज्ञान की शुरुआत से है, अतः विद्यार्थियों को किसी भी विषय का संपूर्ण ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए और इसकी शुरुआत विश्वविद्यालय में प्रवेश के साथ ही हो जानी चाहिए.

विभाग के सहायक आचार्य डॉ. छबिलाल ने विद्यार्थी और शिक्षक दोनों की प्रकृति के अनुसार काम करने की बात कही. कहा कि शिक्षक को विद्यार्थियों के अवगुणों को दूर करने और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए.
विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि विद्यार्थी हित ही विश्वविद्यालय के लिए सर्वोपरि है. विद्यार्थियों की सफलता में सहयोगी भूमिका निभाना ही शिक्षक का प्राथमिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि जो भी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो रहे हैं उन्हें अपने कार्यकुशलता से विश्वविद्यालय के नाम को रौशन करने का कार्य करना चाहिए.

Fresher and Farewell Party organized by the Department of Political Science

निदेशक शैक्षणिक, डॉ. पुष्पा मिश्रा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थी हित को ध्यान में रखकर ही कार्य करता है और उनके सुखद भविष्य निर्माण के लिए हर संभव सहयोग करेगा.

कविता कुमारी, अनुराग वर्मा, वैभव कुमार, प्रवीण कुमार यादव, स्नेहा कुमारी, अंशु गुप्ता, अनु ठाकुर, अनीश कुमार सिंह इत्यादि ने अपनी-अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और अध्ययन अवधि की अपनी और विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई खट्टी-मीठी यादों को साझा किया.

अंत में तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उपहार प्रदान किया. कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र हिमांशु मिश्रा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रुद्र कुमार सिंह ने किया.

  • विश्वविद्यालय परिसर से विनय कुमार की रिपोर्ट

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार मां सरस्वती राजनीति विज्ञान

Post navigation

Previous: चितबड़ागांव थाने की पुलिस ने कोड़रा खास गांव से 144 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब किया बरामद
Next: घटना के बाद मृतक का दोस्त फरार, एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.