

सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के लीलकर गांव निवासी दो माह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता 19 वर्षीय युवक का काफी तलाश के बाद भी अब तक पता नहीं चल पाया है. इससे परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है. युवक की मां का रोते-रोते बुरा हाल है. गांव के अनिल राम का पुत्र प्रदीप कुमार और 16 फरवरी को किसी कार्यवश सिकंदरपुर आया था. देर शाम तक भी जब वापस घर नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी तलाश शुरू किए. लगातार तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने से परिजन चिंतित है.
