कच्ची दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के संवरा उड़ियानपुर में शनिवार को तेज आंधी में एक मड़ई की कच्ची दीवाल गिरने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी. परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाये जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया. मृत्यु की जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया. सुभावती देवी 30 वर्ष पत्नी अनिल चौहान अपने झोपडी में काम रही थी कि तेज आधी के चलते मड़ई की कच्चे दीवाल के मलवे में सुभावती दब गयी. जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE