Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में बाढ़ राहत के लिए जल पुलिस की भी तैनाती, खतरा अभी भी बरकरार
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में बाढ़ राहत के लिए जल पुलिस की भी तैनाती, खतरा अभी भी बरकरार

Remote Desk 24 August, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
bariya flood 3

बलिया. जिले में गंगा नदी में आई भारी बाढ़ से मची तबाही के बाद जल-स्तर में थोड़ी कमी जरूर आई लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। गेज स्थल गायघाट में जल स्तर 56.180 मीटर है, जो खतरा बिन्दु 57.615 मीटर से 1.435 मीटर नीचे है तथा सरयू नदी के गेज स्थल तुर्तीपार में जल स्तर 64.480 मीटर है, जो  खतरा बिन्दु  64.01 मीटर से लगभग 0.470 मीटर ऊपर है.

 

तहसील बैरिया के कुल 19 ग्रामों की आबादी एवं कृषि बाढ़ से प्रभावित हुई है. वर्तमान समय में बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में स्थिति में सुधार हुआ है. सरयू नदी के जल स्तर में वृद्वि होने के कारण 2 ग्रामों की मुख्य सड़क मार्गो पर कहीं-कहीं बाढ़ का पानी होने के कारण आवागमन के लिए कुल 7 नावों का प्रयोग किया जा रहा है.

 

तहसील सदर के कुल 47 ग्रामों में बाढ़ से आबादी एवं कृषि प्रभावित हुई. वर्तमान समय में तहसील सदर के बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो गयी है. तहसील बांसडीह में सरयू नदी के जल स्तर में वृद्वि एवं अतिवृष्टि के कारण हुए जल जमाव से तहसील बांसडीह के 22 ग्राम आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित हुए थे, जिसमें 9 ग्रामों में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो गयी है. शेष कुल 13 ग्राम आंशिक रूप से प्रभावित है. मुख्य सड़क मार्गो पर बाढ़ का पानी होने के कारण आवागमन के लिए कुल 109 नावों का प्रयोग किया जा रहा है.

जनपद बलिया में बाढ़ से 24 अगस्त तक कुल 8 जनहानि हुई है. सभी 8 मृतकों के वारिस को 4-4 लाख की सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है.

राजस्व विभाग द्वारा तीनों तहसीलों में कुल 39 बाढ़ चौकी स्थापित कर संचालित की जा रही है तथा 16 राहत शिविर क्रियाशील है. जनपद में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के आवागमन के  लिए वर्तमान समय में कुल 116 नावों का प्रयोग किया जा रहा है. तहसील बैरिया एवं तहसील सदर बलिया में कुल 99,510 अदद लंच पैकेट, 4,955 राशन किट का पैकेट व 4,399 अदद तिरपाल तथा 12,000 लीटर केरोसीन तेल का वितरण किया  गया  है. बाढ़ से प्रभावित फसलों की क्षति सर्वे कराया जा रहा है.

 

जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 मेडिकल टीम तथा 2 मोबाइल मेडिकल टीम की तैनाती की गयी है. मेडिकल टीम द्वारा 11,893 व्यक्तियों का उपचार किया गया है, स्वास्थ्य एवं जीवन रक्षा हेतु दवाओं के 3,985 किट का वितरण किया गया है.

 

पशुपालन विभाग द्वारा 21 पशु शिविर स्थापित किये गये है तथा कुल 7049 पशुओं का उपचार, 10401 पशुओ का टीकाकरण तथा पशुओ के चारे के लिए 597 कुन्तल भूसे का वितरण किया गया है. पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग द्वारा बाढ़ से प्रभावित हुए 88 ग्रामों में संक्रमण एवं बीमारी  से बचाव हेतु निरन्तर ब्लिचिंग पाउडर आदि का छिड़काव तथा फागिंग किया जा रहा है.

 

बाढ़ से बचाव कार्य हेतु 1 टीम एनडीआरएफ, 1 टीम एसडीआरएफ एवं 1 टीम पीएसी (जल पुलिस) की तैनाती की गयी है. जिनके पास 12 स्टीमरयुक्त रबर बोट्स है. वर्तमान समय में सभी तटबन्ध पूरी तरह सुरक्षित है. वर्तमान स्थिति पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया बाढ़ बांसडीह बैरिया राहत

Post navigation

Previous: बलिया के 355 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों पर कार्रवाई, लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं
Next: रसड़ा में रफ्तार का कहर, पिकअप वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.