बलिया में बयानों की जंग: निषाद पार्टी के नेताओं ने करणी सेना जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह की डीएम-एसपी से की शिकायत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बांसडीह में दिए गए बयान पर सियासत लगातार जारी है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जहां विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर है, तो वहीं अब निषाद पार्टी के लोगों ने भी मंत्री का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

बताते चलें कि कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अपने हालिया बांसडीह दौरे में बलिया के लोगों को लेकर एक बयान दिया था. उनका बयान सभी बलिया वासियों के लिए नहीं बल्कि ‘बहुत से लोगों’ को लेकर था लेकिन इस पर कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों ने भारी आपत्ति जताई. इसी कड़ी में करणी सेना के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह ने ऐलान कर दिया था कि संजय निषाद का जीभ काट कर लाने वाले को 5 लाख 51 हज़ार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
कमलेश सिंह, करणी सेना, बलिया

कमलेश सिंह के बयान पर निषाद पार्टी के लोगों का गुस्सा फूड पड़ा है. मंत्री संजय निषाद को लेकर इनाम रखने वाले करणी सेना के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह को सोशल मीडिया पर निषाद पार्टी के लोगों ने ट्रोल कियाहै, पार्टी के जिला अध्यक्ष राधे श्याम बिंद के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एसपी को और डीएम को पत्र के सौंपकर करणी सेना के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद के विरुद्ध कुछ व्यक्तियों के द्वारा लगातार भड़काऊ असत्य एवं तोड़ मरोड़ कर बयानबाजी प्रस्तुत की जा रही है. करणी सेना के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह द्वारा मंत्री जी की जीभ काटने एवं शारीरिक क्षति पहुंचाने की खुलेआम धमकी दी गई है. कहा- यह कृत्य अत्यंत निंदनीय लोकतंत्र व कानून व्यवस्था के विपरीत तथा सामाजिक सौहाद्र भंग करने वाला है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE