

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सोनवानी बाजार में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में दो गुमटियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे उनमें रखा हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार, शहाबुद्दीन अंसारी अपनी एक गुमटी में जनरल स्टोर चलाते थे, जबकि उनके पास ही लाल बाबू की गुमटी में अंडे की दुकान थी। मंगलवार रात को शहाबुद्दीन अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
देर रात किसी व्यक्ति ने दुकानों से धुआं निकलते देखा और शोर मचाया। इसकी सूचना तत्काल शहाबुद्दीन को दी गई। शहाबुद्दीन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों गुमटियां आग की चपेट में थीं।
ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही दोनों गुमटियां और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

