

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरोड, बलिया
बेल्थरा रोड,बलिया.रेलवे क्रॉसिंग की वजह से बेल्थरारोड–मधुबन राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक बार फिर जाम ने आम लोगों को भारी मुसीबत में डाल दिया। सुबह करीब 8:30 बजे काशी एक्सप्रेस और गोदाम ट्रेन के गुजरने के बाद मधुबन ढाला बंद कर दिया गया, जिसके कारण करीब दो घंटे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
स्थिति इतनी भयावह थी कि स्कूल जाने वाले छात्र–छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस तक जाम में फंसकर रह गईं। लगभग 10:30 बजे बाद कहीं जाकर कुछ राहत मिल सकी। जाम के दौरान कई वाहन चालक ओवरटेक कर किसी तरह निकलने की कोशिश करते रहे, जिससे अव्यवस्था और भी बढ़ गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कई स्थानों पर कहा-सुनी और हल्की नोकझोंक की भी स्थिति बनी रही।ग्रामीणों का कहना है कि मधुबन ढाला पर जाम की समस्या नई नहीं है,बल्कि यह वर्षों से जारी है। पूर्व प्रधान राजू यादव ने बताया कि यहां रोजाना आधे से एक घंटे तक जाम लगता ही है। यदि किसी मरीज को अस्पताल ले जाने की नौबत आ जाए, तो स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है। कई बार लोग समय पर चिकित्सालय तक नहीं पहुंच पाते, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
लोगों ने बताया कि यदि रेलवे की ओर से अंडरपास या प्रशासन द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण करा दिया जाए, तो जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इससे मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहन और आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से गुजर सकेंगी।स्थानीय निवासियों ने बताया कि डीएबी ढाला पूरी तरह बंद कर दिए जाने से जाम की समस्या और बढ़ गई है।
पहले ढाला आंशिक रूप से खुला रहता था, तो लोग मार्केट होकर निकल जाते थे और जाम की स्थिति उतनी विकट नहीं होती थी। अब ढाला बंद रहने से रोजाना घंटेभर का जाम लगना आम बात हो गई है, जिसका सीधा प्रभाव छात्रों की परीक्षाओं, कर्मचारियों के समय और मरीजों की आपातकालीन जरूरतों पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही वैकल्पिक मार्ग, रेलवे अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है तथा किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता।स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन और रेलवे विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि प्रतिदिन होने वाली इस कष्टदायी समस्या से लोगों को मुक्ति मिल सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

