Ballia-फेफना जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी

Train

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एमओएस) प्रभारी मंत्री बलिया डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” की पहल पर फेफना जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” द्वारा जनता की मांग को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 06 सितंबर 2024 को फेफना जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित किया गया था। केन्द्रीय रेल मंत्री ने उक्त पत्र पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

स्वीकृत ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है-

’ 15083 / 15084-छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस

’ 15231 / 15232 – बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस

इन ट्रेनों के फेफना जंक्शन पर ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आमजन को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाता रहेगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE