युवती का सगा भाई ही निकला हत्यारा, प्रेमी से फोन पर बात करने से था नाराज

The girl's real brother turned out to be the killer; he was angry at her for talking to her lover on the phone.
युवती का सगा भाई ही निकला हत्यारा, प्रेमी से फोन पर बात करने से था नाराज

नरहीं, बलिया. थाना क्षेत्र के रामपुर चिट गांव में गत 30 अगस्त की भोर में 24 वर्षीया युवती गुड़िया यादव की घर में ही हत्या कर दी गई थी.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एस ओ जी,सर्विलांस और पुलिस की संयुक्त टीम के अथक प्रयास से घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने युवती के भाई को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेमी से मोबाइल फोन पर बार बार बात करने से नाराज भाई ने बहन की घर में ही गोली मार कर हत्या कर दी थी.
युवती के भाई अभियुक्त अनितेश यादव 22 वर्ष पुत्र हरेन्द्र निवासी रामपुरचीट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को रामपुरचिट मोड़ के पास से शनिवार को दोपहर प्रभारी निरीक्षक आर एस नागर ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया. हत्या करने वाला अभियुक्त मृतका का सगा भाई है.

अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहा (तमंचा) व खोखा, कारतूस बरामद किया गया, जिसे वह खेत में ले जाकर छुपा दिया था .

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी बहन को फोन पर बात करने से बार बार मना करता था लेकिन वह नही मानी. इसी लिए वह घटना वाली रात पुनः उसे समझाने लगा लेकिन फिर वह नही मान रही थी, जिससे गुस्से में आकर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गयी.

अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि सुना है कि हत्या में फासी की सजा होती है जिसके डर से ये बात किसी से उसने नही बतायी तथा वह अब बिहार भागने की फिराक में था जिसकी गिरफ्तारी चितबड़ागांव पुलिस टीम द्वारा की गयी . पुलिस ने अभियुक्त को धारा 302 भादसं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेंज दिया.

  • विश्वंभर प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE