

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार को द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक बांसडीह राकेश कुमार उपाध्याय ने छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।
प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके समझाए और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और तुरंत परिवार या पुलिस को जानकारी दें।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
1090 : महिला शक्ति हेल्पलाइन
1930 : साइबर धोखाधड़ी की सूचना हेतु हेल्पलाइन
112 : आपातकालीन सेवा नंबर (पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड)
राकेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि छात्राओं को न केवल स्वयं जागरूक रहना चाहिए बल्कि समाज में भी इस जागरूकता का प्रसार करना चाहिए, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव,प्राचार्य बदरे आलम आदि मौजूद रहे। प्रबन्धक अभिषेक आनंद सिन्हा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

