

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दुबहर,बलिया मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने थाना दुबहड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार की गई जांच में पाया गया कि थाना निजी बिल्डिंग में संचालित है ,जिसको अतिशीघ्र सरकारी भूमि पर नवीन थाना निर्माण कर संचालित करने का निर्देश दिया गया।
सरकारी थाना भवन हेतु ग्राम दुबहर में ही भूमि चिन्हित की गई और शासन से रहने के नाम भूमि आवंटित करने हेतु भूमि मांगी गई है। शासन में पैरवी कर जल्द से जल्द नवीन थाना बनाए जाने का निर्देश दिया गया। थाने में साफ सफाई बेहतर किए जाने का भी निर्देश दिए गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इसके अतिरिक्त रजिस्टर नंबर 8 अपराध रजिस्टर को पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया गया ताकि गुंडा गैंगस्टर आदि जो समाज का अराजकतत्व हैं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो सक। गुंडा गैंगस्टर आदि अराजक तत्वों को चिन्हित करने हेतु थाने को निर्देशित किया गया ताकि आम जनमानस में भयमुक्त वातावरण हो और थानाध्यक्ष को निर्देश किया गया कि सभी भूमाफिया ,गुंडा आदि जेल के अंदर हो।
थाना समाधान दिवस , महिला शिकायत, दैनिक शिकायत आदि का भी अवलोकन किया गया और निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई प्रतिदिन करें और आम जनमानस को सुनकर नियमों के अनुसार उनका निस्तारण करें ताकि थाने के प्रति आम लोगों का विश्वास बढ़े।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

