

लोकार्पण के पहले ही पुल हो गया डैमेज, कहीं कमीशन खोरी का तो नतीजा नहीं!
बलिया. भजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति में निर्माण एजेंसी पलीता लगा रही है. अभी भी सरकारी मशीनरी सरकारी धन के दुरुपयोग से बाज नहीं आ रही है.
ताजा वाकया नरही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में घटित हुई है. जहां 8 करोड़ 25 लाख की लागत से बन रही पुल का स्लैब गिरने से सनसनी फैल गई है.
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने क्षेत्र के नरही और फिरोजपुर में मगई नदी पर दो पुल स्वीकृत कराया था. जिनका निर्माण 2021 से प्रारंभ हुआ था.
निर्माण के दौरान ही धराशाई हुआ पुल
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
निर्माणाधीन पुल का स्लैब रविवार को निर्माण के दौरान ही धराशाई हो गया. इसके बाद पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई. अच्छा यह रहा की इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई.
स्लैब गिरने की सूचना पर सेतु निगम के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. अधिकारी कुछ भी कहने से कन्नी काट रहे हैं. अधिकारी पूरे प्रकरण पर पर्दा डालने का प्रयास में जुटे हैं. निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने से कई सवाल पैदा हो रहे है. जिनका जवाब विभागीय अधिकारियों के पास नहीं हैं.
जिलाधिकारी
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है. तत्परता के साथ इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
-
आशीष दुबे की रिपोर्ट
बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

