नगरा मार्ग पर महुलानपार गांव के सामने बुधवार को दोपहर में असंतुलित होकर एक सफारी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के सभी 9 लोग घायल हो गए.
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार में सफारी पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इसी क्रम में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में ही पीपापुल से घाघरा में स्कूटी सवार के पलटने की सूचना है. बड़ी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया गया है.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग पर बीती रात दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ट्रको के ड्राइवर व खलासी सहित पांच लोग घायल हो गए
रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर नीबू कबीरपुर गांव के मोड़ के समीप सोमवार की रात में श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो को ट्रक ने धक्का मार दिया. इस हादसे में तीन गम्भीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.
सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में सोमवार की शाम को राख की चिंगारी से आग लग गई. उधर, रेवती क्षेत्र के भैंसहां ग्राम सभा की नई बस्ती में बीते रविवार की शाम लगी आग आधा दर्जन परिवारों को बेघर कर दिया.
रसड़ा – कासिमाबाद मार्ग पर सरदासपुर गांव स्थित बीज गोदाम के समीप सोमवार की देर रात मालवाहक डीसीएम खड़े ट्रक से जा भिड़ा. इस हादसे में डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं सोनबरसा चौराहा से दलनछपरा जाने व उधर से आने वाले. ऐन सोनबरसा चौराहे से दलनछपरा की तरफ मुडते ही टर्निग पर ही दाहिने तरफ खतरनाक खड्ड है.
नगरा मार्ग पर कमतैला गांव के समीप एक टेम्पो अनियन्त्रित होकर पलट गयी. टेम्पो में सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.