बैंकॉक शॉपिंग माल के लिए 120 वर्करों का इंटरव्यू

सिकंदरपुर में मुख्य बाजार स्थित बेलाल कटरा में फरवरी माह से खुलने वाले बैंकॉक शॉपिंग माल के लिए 120 वर्करों का इंटरव्यू लिया गया.

बाइक की चपेट में आकर बालिका घायल, हालत गंभीर

मनियर मार्ग पर गांधी आश्रम के सामने बाइक की चपेट में आने से एक 9 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है.

दलीय सीमाएं लांघ कर शिद्दत से याद किए गए जगन्नाथ चौधरी

पूर्व मंत्री व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी की 17 वीं पुण्यतिथि पर बस स्टेशन चौराहा पर आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद लोगों द्वारा उनके मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ. तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में चर्चा कर उन्हें विकास पुरुष व कर्मयोगी की संज्ञा दिया.

विमला देवी भाजपा महिला मोर्चा सिकंदरपुर की संयोजक मनोनीत

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मोहल्ला मिल्की में हुई. इसमें 6 जनवरी को पार्टी कार्यालय पर आयोजित उड़ान कार्यक्रम की सफलता हेतु रणनीति तय की गई. साथ ही नगर पंचायत के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी विमला देवी का पार्टी के महिला मोर्चा विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर का संयोजक बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई.

वसूली से त्रस्त हैं सिकंदरपुर के आरा मशीन संचालक

सिकंदरपुर तहसील में आरा मशीनों का लाइसेंस रिन्यूवल कराने के लिए विभागीय कर्मचारियों द्वारा कोर्ट से निर्धारित की गई मानक शुल्क के अतिरिक्त अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है. इसके चलते आरा मशीन संचालक व्यवसायियों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है.

भाजपा नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चार जख्मी

बेल्थरा मार्ग पर माल्दा के समीप स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भाजपा के चार कार्यकर्ता घायल हो गए. उनका इलाज सीएचसी बेल्थरारोड में चल रहा है.

आरक्षित सीट से प्रधान के आश्रित भी जाति प्रमाण पत्र के लिए जूते घिस रहे

प्रदेश की गोंड, खरवार, खैरवार, घुरिया, नायक जैसी दर्जनों जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के बाद भी लगभग 1 लाख 10 हजार 114 की आबादी के वंशजों को अपनी जाति के प्रमाणिकता के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है.

सिकंदरपुर के व्यापारियों को जीएसटी प्रणाली में डाटा माइग्रेशन

वाणिज्य कर विभाग के तत्वावधान में बीज गोदाम में विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी कमिश्नर केके श्रीवास्तव ने सिकंदरपुर के व्यापारियों को जीएसटी प्रणाली में डाटा माइग्रेशन हेतु प्रोविजनल पासवर्ड वितरण तथा उसके प्रयोगों के बारे में बताया.

क्रय केंद्रों पर धान की सरकारी खरीदारी की गति धीमी

तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित क्रय केंद्रों पर धान की सरकारी खरीदारी की धीमी गति किसानों पर भारी पड़ने लगा है.

उकछी कोटेदार की मनमानी की शिकायत एसडीएम से

पंदह ब्लाक के उकछी के नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुमेश्वर राजभर के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भेंटकर गांव के कोटेदार की मनमानी के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा.

स्कूली बस की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक घायल

पंदह राजवहा नहर मार्ग पर गुरुवार को ईटही गांव के समीप स्कूली बस के से धक्का लग जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है.

आखिर भाजपा जिलाध्यक्ष को कौन धकियाया

पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा के आने पर सिकंदरपुर कस्बा स्थित चतुर्भुजनाथ पोखर एवं मंदिर पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मीडिया वाले उनसे प्रश्नों की बौछार करने लगे.

पर्यटन मंत्री बोलेे, राष्ट्रीय संस्था देवी, देवता और भगवान के काम में बेईमानी नहीं करती

चतुर्भुजनाथ पोखरे के शिलान्यास करने पहुंचे केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.महेश शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत साधु, संतों का देश है.

पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा आज सिकंदरपुर में

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा 29 दिसंबर को सिकंदरपुर आ रहे हैं, जहां स्थानीय चतुर्भुज नाथ पोखरा व मंदिर के विकास हेतु स्वदेश दर्शन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों का वे शिलान्यास करेंगे.

लिलकर गांव में हुई लोकहित समिति की बैठक

लोकहित अमर ज्योति सेवा समिति की एक बैठक लिलकर गांव में हुई. इसमें समिति द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के प्रगति की समीक्षा एवं भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया.

बकाया मानदेय भुगतान न होने पर चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार

नवानगर ब्लॉक के लोक शिक्षा प्रेरकों की एक बैठक बीआरसी के प्रांगण में हुई. इसमें प्रेरकों की समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके समाधान एवं बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई. चेतावनी दी गई कि मानदेय का भुगतान नहीं होने पर चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा

सिकंदरपुर में डीएम का आदेश बेअसर, स्कूल प्रबंधक हैं कि मानते नहीं

सिकंदरपुर में इस आदेश को ताक पर रख कई प्राइवेट विद्यालय संचालक स्कूल खोले. ठिठुरते बच्चे पहुंचे स्कुल. अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालयों के प्रबंधक दबाव देकर बुला रहे हैं बच्चों को.

स्कार्पियो की चपेट में आए बाइक सवार जख्मी

सिकंदरपुर नगर के स्टेशन रोड स्थित रेलवे स्टेशन के सामने कटे डिवाइडर के मोड़ पर स्कार्पियो के धक्के से मंगलवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए.

दबंगई के खिलाफ भाकपा माले ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

गरीब की जमीन लूटने और जबरदस्ती दबंगों द्वारा दो भैंस खोल ले जाने के खिलाफ भाकपा माले ने सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे के नजदीक मनियर रोड पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया.

लैपटॉप पाकर फूले नहीं समाए 2257 लाभार्थी

लैपटॉप वितरण योजना के तहत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बलिया में आए 2257 लाभार्थियों को लैपटॉप दिया गया. कुल 3281 छात्र छात्राओं को लैपटॉप दिया जाना था, लेकिन 2257 लाभार्थी जीजीआईसी परिसर में उपस्थित होकर अपना लैपटॉप लिए. लैपटॉप पाकर लाभार्थी खुशी से सराबोर दिखे.