मंगल गीत की जगह घर के चिराग का शव देख गूंजी चीत्कारें

जहां गूंज रहे थे मंगल गीत, वहींं मातम पसर गया. श्रीनिवास तिवारी के यहां पुत्र की अचानक मौत की खबर परिवार वालों को मिलते ही गीत संगीत के धुन करुण क्रन्दन व चीत्कारों में बदल गए.

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की ठौर मौत

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के संदवापु चट्टी के समीप गुरुवार की देर रात बालू लदे खड़ी ट्रक से टकरा कर बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर परिवारवालों को सौंप दिया.

पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार दो लोग घायल

थाना क्षेत्र के महिलान पर पुलिया के समीप गुरुवार की देर रात पिकअप से धक्का लग जाने से एक युवक और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

सिकंदरपुर और बेरुआरबारी में हादसों में दो महिलाओं की मौत

सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर गांधी इंटर कालेज के पास गुरुवार की सुबह बाइक से गिरने से मीरा (40) निवासी मिल्की मोहल्ला की मौत हो गई. उधर असेगा शिव मंदिर से वापस लौटते समय गिर जाने घायल नीलम सिंह (35) की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई.

बाबा रामदेव के योगा को विश्व के 190 देशों में मान्यता मिली – नायडू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है. उन कार्यों का ही फल है कि आज पूरा विश्व मोदी मोदी कर रहा है.

हम जुमले और चुटकुले की राजनीति नहीं करते – नायडू

जब तक दिल्ली सरकार से लेकर के तहसील क्षेत्र को एक साथ नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक ग्रामीण इलाकों का विकास नहीं हो सकता है. उक्त बातें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को संजय यादव के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा.

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना संजय यादव के लिए मांगे वोट

केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते ही देश में विकास हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि वह प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक हैं. उक्त बातें केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने खेजूरी मे सिकन्दरपुर भाजपा प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में एक चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए कही.

नवानगर की सीडीपीओ रही पुष्पा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट

सूचना आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर सिकन्दरपुर पुलिस ने नवानगर ब्लाक की तत्कालीन बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

बाइक की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा, चालक गंभीर

सिकन्दरपुर – बिल्थरारोड सड़क मार्ग पर हल्दीरामपुर चंद्रशेखर ढाला के समीप मंगलवार के अपराह्न लगभग 4 बजे बाइक के धक्के से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बिजली के तार से लगी आग में पांच झोपड़ियां राख

डूहां गांव में बिजली के तार से लगी आग में पांच झोपड़ियों सहित हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया. साथ ही आग की चपेट में आकर एक बकरी की मौत हो गई.

बिछीबोझ में कार के धक्के से बाइक सवार शिक्षक जख्मी

बलिया मार्ग पर बिछी बोझ चट्टी के समीप सोमवार को दोपहर में कार के धक्के से बाइक सवार शिक्षक सुनील यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिकंदरपुर -अफसाने को अंजाम तक न सही, खूबसूरत मोड़ तक पहुंचने की है छटपटाहट

बकौल साहिर लुधियानवी वो अफसाना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन, उसे इक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ना अच्छा. ऐसे ही एक खूबसूरत मोड़ का इंतजार है सिकंदरपुर नगरी को. हरे परिधानों से युक्त …

मात्र दस रुपये के लिए तीन महिलाओं समेत चार को मारपीट कर घायल किया

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित इंदिरा मार्केट में रविवार की शाम 10 रुपये के विवाद को लेकर दुकानदारों ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

जेठवार गांव में बैठक कर लोगों को वोट का महत्व समझाया

अमर ज्योति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक जेठवार गांव में हुई, जिसमें आम जनमानस को वोट की कीमत और अधिकाधिक मतदान के लिए करने के लिए जागरूक किया गया.

प्रदेश में हत्या व लूट पर रोक सिर्फ भाजपा लगा सकती है – राजधारी

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व मंत्री राजधारी सिंह के आवास पर सोमवार की सायं संपन्न हुई.

अफजाल अंसारी आज सिकंदरपुर व बसारिकपुर में

बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में प्रत्याशी राजनारायण यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 फरवरी दिन शनिवार को अफजाल अंसारी का आगमन होने जा रहा है.

खटंगी बाजार की दो दुकानों को खंगाल ले गए चोर

ग्राम खंटगी बाजार स्थित कपड़े और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में दो दिन में दो दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने हजारों का सामान व नगदी उड़ा लिया.

दीवाल के मलबे में दब कर दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

बनहरा गांव में खेलते समय ध्वस्त दीवाल के मलबे में दब जाने से बालक व बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज हेतु दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.