भाजपाइयों ने बैठक कर संजय यादव को मंत्री बनाने की मांग दोहराई

सिकंदरपुर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मोहल्ला डोमनपुरा में हुई. इसमें योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी व स्वाति सिंह के मंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई.

कार की चपेट में आने से पांच साल के मासूम की मौत

नगरा मार्ग पर डकिनगंज पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को सुबह कार के धक्का से मोनू (5) की मौत हो गई. सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.

बच्चों ने जलवा बिखेरा, बड़ों ने दबा ली दांतों तले उंगलियां

आरएसएस गुरुकुल एकेडमी, बंशीबाजार, कठघरा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर बच्चों ने ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने को विवश हो गए. मौका था विद्यालय के वार्षिकोत्सव का.

कई केन्द्रों पर जमकर नकल की गंगा बह रही है

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से चल रही है. इस दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण का काम जारी है.

हिंयुवा ने मनाया जश्न, बाइक जुलूस निकाल बंटी मिठाई

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मंत्री समूह के शपथ ग्रहण समारोह पर रसड़ा व बलिया शहर में जहां हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और खुशियां जताई, वहीं सिकंदरपुर में विश्वकर्मा महासभा के तत्वावधान में समारोह पूर्वक मिठाई खिलाकर खुशियां जताई गईं.

मौसम की आवारगी ने किसानों को जिगर थाम कर बैठने को मजबूर किया

मौसम की अनिश्चितता ने किसानों को चिंता में डाल दिया है. उन्हें भय सताने लगा है कि मौसम की जो स्थिति है यदि बारिश हुई गेंहूं सहित अधिकांश फसलों के लिए तो हानिकारक होगा, फसलें नष्ट होंगी और उसका सीधा दुष्प्रभाव उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा.

किशोर चेतन व सीसोटार में दर्जन भर झोपड़ियां राख

किशोर चेतन गांव में शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में दर्जनों रिहायशी झोपड़ियों सहित उसमें रखे हजारों के सामान जल कर राख हो गए. उधर, सीसोटार के दलित बस्ती में शनिवार को देर शाम आग लगने से झोपड़ी सहित हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गए.

अबूझ हालात में मरी विवाहिता की रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र के नेहता गांव में विवाहिता की चार दिन पूर्व रहस्यमय हालात में मौत को लेकर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.

रहस्यमय हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस छानबीन में जुटी

थाना क्षेत्र के नेहता गांव में विवाहिता पूनम (22) की रहस्यमय हालात में मौत चर्चा का विषय बना हुआ है. पूनम की मां मीरा देवी ने अपनी पुत्री की जलाकर हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया है. उधर, ससुराली फरार बताए जाते हैं.

स्कार्पियो की चपेट में आऩे से छह टेंपो सवार जख्मी

गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे टेंपो एवं स्कॉर्पियो की टक्कर में टेंपो सवार तीन मजदूर तथा 3 स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग ले रही छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई. टक्कर के बाद स्कार्पियो सवार गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.

विधायक संजय यादव को मंत्री बनाए जाने की मांग

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा बलिया की एक बैठक बलिया मार्ग स्थित एक आरा मशीन के प्रांगण में हुई. इसमें विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर से संजय यादव के विधायक चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई.

खंभे से टकराई बाइक, सहजनवा के बुजुर्ग ने दम तोड़ा

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भटवाचक गांव के समीप पोल से टकराने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया.

साइकिल से भिड़ी बाइक, चार घायल

मलवार गांव के सामने टीएस बंधा पर सोमवार को साइकिल व बाइक टकरा गई. इस हादसे में साइकिल व बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए. घायलों में एक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अबूझ हालात में जमुई चट्टी पर दो दुकानों में लगी आग

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जमुई चट्टी पर सोमवार की रात में दो गुमटियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. जिससे दुकान में रखे हजारों के सामान व नगदी जल कर राख हो गया.

रुद्रवार गांव में चुनावी रंजिश में उत्पात, तोड़फोड़, मारपीट

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव में चुनावी रंजिश को लेकर नशे में धुत कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया. गाली गलौज किया तथा घरों में घुसकर मारपीट की. शराबियों की उत्पात दोपहर से शुरू होकर कई राउंड में देर शाम तक चलता रहा.

जगधारी वर्मा की स्मृति में पंदह में निःशुल्क नेत्र शिविर आज

समाजसेवी जगधारी वर्मा की नौवीं पुण्यतिथि पर ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में 15 मार्च को सुबह 10:00 बजे से पंदह गांव में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है.

पूरे गांव की होली का उल्लास मातम में बदल गया

नियति किस प्रकार पल भर में रंग बदल देती है, इस का पूर्वाभास किसी को होना असंभव है. यही कारण है कि कभी कभी उल्लास का वातावरण पल भर में रुदन बन जाता है. क्रूर नियति का एक हल्का आघात जीवन को मार्मिक का और हृदय विदारक बन जाता है.

नगरा के खारी गांव में करेंट से युवक की मौत

नगरा थाना क्षेत्र के खारी ग्राम पंचायत में सोमवार को दोपहर बाद नलकूप को चालू करते समय स्टार्टर मे विद्युत प्रवाहित हो जाने से अजय सिंह (32) की मौत हो गई.