छेड़खानी के विरोध पर चाकू से हमला करनेवाला गिरफ्तार

पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरनिया गांव में घर में घुसकर छेड़खानी करने के विरोध पर भाई-बहन को चाकू मारने के आरोपी कमलेश को पुलिस ने शुक्रवार को तड़के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया.

खानचक में किचेन में फंदा लगाकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी

थाना क्षेत्र के खानचक में शुक्रवार की देर शांम किचेन में फंदा लगाकर एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया.

यूपी के अफसरों को अब 19 घंटे काम करना पड़ेगा – रामकृपाल यादव

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि जनता ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को जनादेश दिया है. नवगठित सरकार के कार्य व व्यवहार से वह धरातल पर धीरे-धीरे दिखने लगा है.

विद्युत तारों की चिंगारी ने तीन बीघे में खड़ी फसल को राख कर दिया

किशोर चेतन गांव में शनिवार को विद्युत चिंगारी से खेत में लगी आग से दो किसानों के तीन बीघा क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई.

केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री आज सिकंदरपुर में, उजियार में उपेंद्र तिवारी के स्वागत की तैयारी

केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री रामकृपाल यादव पहली अप्रैल को 12 बजे सिकन्दरपुर पहुंचेंगे. उधर, मंत्री बनने के बाद पहली फेफना विधायक भी जनपद में आ रहे हैं.

बहन संग छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला

पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरनिया गांव में पड़ोसी दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़खानी की. इसी बीच उसका भाई आ गया और उसने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उस पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया तथा वहां से भाग निकले.

आखिर क्या है गार्जियन्स के लिए ज्ञान कुंज की हेड मैम का “एक्सचेंज आफर”

ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबाजार में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया.

गया था बहन के घर, गांव पर लौटी उसकी लाश

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में गुरुवार को उस समय मातम छा गया, जब युवक का शव पहुंचा. देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम टूट पड़ा.

नववर्ष पर सिकंदरपुर में आरएसएस का विराट पद संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में नगर में भारतीय नववर्ष के दिन दोपहर को विराट पथ संचालन का आयोजन किया गया.

चढ़वा बरवां गांव के एक दर्जन लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट

पावर कारपोरेशन की तरफ से स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रही. शिविर में बकायेदारों से जहां लाखों रुपए जमा कराया गया, वहीं डेढ़ दर्जन नए कनेक्शन देने के साथ ही दर्जनों उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया.

सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर शिविर आज

पावर कारपोरेशन के तत्वावधान में विद्युत उपकेंद्र पर 28 मार्च को एक शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें बिलों में सुधार के साथ ही बकाया जमा कराया जाएगा.

उत्पीड़न व दंडात्मक कार्रवाई के मसले पर कोटेदारों की बैठक

सिकंदरपुर के उचित दर विक्रेताओं की एक बैठक स्थानीय डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें कोटेदारों के उत्पीड़न व दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके समाधान की मांग की गई.

ज्ञानकुंज में दाखिले के लिए हुए टेस्ट में सैकड़ों बच्चों ने भागीदारी की

ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबाजार में नए सत्र में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कक्षा LKG से 11वीं तक के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया.

परीक्षा देने गई छात्रा घर नहीं लौटी, गुमशुदगी की तहरीर

थाना क्षेत्र के कोथ निवासी 16 वर्षीय लड़की उस समय रहस्यमय ढंग से गायब हो गई, जब वह शनिवार को इंटर की परीक्षा देने नवानगर के एक परीक्षा केंद्र पर गई थी.

दुबई से 11वें दिन सिवानकला पहुंचा ‘भरत’ का शव

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव निवासी दुबई में मृत भरत चौहान (30) का शव लंबे इंतजार के बाद शनिवार को उसके आवास पर आया. शव आते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

हथौज केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर का निर्देश

उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर ने गुरुवार को सुबह बोर्ड परीक्षा के दौरान हथौज स्थित जयगणेश इंटर कालेज में छापा मारा. जहां से भारी मात्रा में नकल सामग्री जब्त की और परीक्षार्थियों को सामूहिक नकल करते पाया.

चकिया चककलंदर में प्रौढ़ का शव मिलने से सनसनी

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकिया (चककलंदर) में बुधवार को सुबह 42 वर्षीय प्रौढ़ हजारी राजभर का शव पोखरा में मिलने से गांव वालों में सनसनी फैल गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.

चुपके से आई मौत ने उसके प्राण का अपहरण कर लिया

पकड़ी थाना क्षेत्र के डकिनगंज गांव के समीप कार दुर्घटना में मृत 5 वर्षीय अबोध मोनू को क्या पता था कि उसकी चंचलता उसके लिए अभिशाप बन जाएगी. वह उस स्थान को चला जाएगा, जहां से पुनः कोई वापस नहीं आता.

सिकंदरपुर में व्यापारियों की मांग, सड़क मानक के मुताबिक बने

सिकन्दरपुर नगर के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंट कर उन्हें बस स्टेशन से इंदिरा मार्केट तक निर्माणाधीन सड़क व डिवाइडर के बारे में एक ज्ञापन सौंपा.