घरेलु पिच पर पशुधन मंत्री रिजवी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

सपा राज में क्षेत्र में विकास की गंगा बही है. आगे भी विकास का क्रम जारी रहेगा. ऐसा कहना है प्रदेश के पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का. श्री रिजवी का रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया.

साध पूरी होते ही जश्न में डूबा सिकंदरपुर

विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी के मंत्री पद के शपथ लेते ही पूरा क्षेत्र जश्न में डूब गया. एक तरफ जहां स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर पार्टी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जम कर के आतिशबाजियां की एवं मिठाइयां बांटी व एक दूसरे को गले लगाया.

बारिश के चलते सपा कार्यकर्ता सम्मेलन टला

मौसम बिगड़ने और मैदान में पानी भर जाने के कारण समाजवादी पार्टी का सिकंदरपुर जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में 25 सितम्बर को होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है.

सिकंदरपुर में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को

सपा विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 25 सितंबर को जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण में किया गया है. जिसमें सांसद नीरज शेखर, एमएलसी पप्पू सिंह, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव समेत पार्टी के जनपद के समस्त मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री व विधायक भाग लेंगे

सपा और बसपा का सूपड़ा साफ करें – स्वाति

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बिगुल फूंकने वाली स्वाति सिंह का स्वागत गृह जनपद में जोरदार तरीके से किया गया. जगह-जगह स्वागत के बाद स्वाति सिंह का काफिला चौक क्षेत्र में पहुंचा. यहां पर आयोजित जन स्वाभिमान समारोह में उन्होंने शिरकत की.

इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा मेरा आंदोलन – स्वाति

मैं बलिया की बेटी हूं, जब तक मुझे तथा मेरे परिवार को लोगों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक मैं अपना आंदोलन जारी रखूंगी. ऐसा कहना है स्वाति सिंह का. स्वाति सिंह गांधी पार्क में बुधवार को अपने और अपने पति दयाशंकर सिंह (भाजपा के निष्कासित नेता) के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थी.

file photo

मुख्यमंत्री के करीबी सनातन पांडेय को लालबत्ती

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने करीबी और रसड़ा से घोषित सपा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और प्रदेश सचिव सनातन पांडेय को संस्कृति विभाग का सलाहकार मनोनीत किया है. सलाहकार को मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है.

सपा कार्यालय पर यूथ ब्रिगेड और युवजन सभा ने दिया धरना

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष चंदन यादव एवं युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आसिफ अली के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारी तादाद में युवाओं ने धरना दिया

500 बाइकों के साथ दो किलोमीटर लंबा जुलूस

समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय सम्मेलन जूनियर हाईस्कूल सीयर के प्रांगण में रविवार को सम्पन्न हुआ. इस मौके पर उपस्थित सपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के सरकार की उपलब्धियां गिनाई. विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से इसे जनता तक पहुंचाने की अपील की.

अखिलेश को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग

सपा के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के तुरन्त बाद युवजन सभा ने मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से की है. तर्क यह है कि मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के प्रदेश अध्यक्ष रहते उत्तर प्रदेश में अब तक का रिकार्ड विकास हुआ है.

लखनऊ में सत्ता संग्राम, बैरिया में उपलब्धियों का बाम

समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल बैरिया के प्रांगण में सम्पन्न हुआ. इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव की सरकार की एक-एक उपलब्धियां गिनाईं. कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वाहन किया.

रसड़ा में दिग्गज सपाइयों ने गिनाईं उपलब्धियां

मथुरा महाविद्यालय के प्रांगण में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मलेन में बृस्पतिवार को पार्टी प्रत्याशी व विधानसभा प्रभारी सनातन पाण्डेय को जिताने के साथ साथ अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया.

अगली सरकार भाजपा-भासपा गठबंधन की – राजभर

डाक बंगला में भारतीय समाज पार्टी विधान सभा इकाई की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई. बैठक में संगठन के विस्तार के लिये रणनीति तैयार की गयी. बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरिनारायण राजभर ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी एवं विधान सभा इकाई के जिम्मेदार कार्यकर्ता संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े.

राहत बांटने में भी भेदभाव कर रही है सपा – भरत सिंह

केंद्र सरकार की मदद के बावजूद प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने में नाकाम रही है. सामग्री वितरण में भी समाजवादी पार्टी के लोगों को चिन्हित करके राहत दी जा रही है. यह घोर अन्याय है. ऐसा कहना है जिले के सांसद भरत सिंह का.

गवर्नर ने पूछा सीएम से, रिजवी शपथ क्यों नहीं ले रहे

सूबे के राज्यपाल राम ऩाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा है कि आखिर जियाउद्दीन रिजवी मंत्री पद की शपथ क्यों नहीं ले रहे हैं. गौरतलब है कि बीते 27 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. उस दिन रिजवी के मंत्री बनाए जाने की घोषणा तो हुई, मगर मक्का की यात्रा पर होने के कारण श्री रिजवी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सके.

सपाइयों की बैठक में घर के भेदियों के कान उमेठे गए

बैरिया सपा कार्यालय पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मासिक बैठक हुयी. इस मौके पर मिशन 2017 के तहत बैरिया विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने वाले बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया.

चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रभारी नियुक्त

श्रीनिवास मिश्रा को बैरिया, जमाल आलम को फेफना, सुनील कुमार मौर्या को सिकंदरपुर, रामअवध वर्मा को बलिया, वीरेंद्र यादव को रसड़ा विजय शंकर यादव को बिल्थरारोड तथा छितेश्वर यादव को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

विनोद राय की पत्नी को सरकार  ने दी नौकरी

विधायक उपेन्द्र तिवारी द्वारा पिछले माह बारह अगस्त को स्थानीय थाने पर दिए गए धरने के दौरान पुलिस की गोली से मृत विनोद राय की पत्नी राधा राय को शनिवार को शासन के विशेष निर्णय से मिले नौकरी का पद भार ग्रहण करवा दिया गया.

समायोजन से वंचित 418 शिक्षा मित्र मायूस

समायोजन से वंचित रह गये जनपद के 418 शिक्षा मित्रों के चेहरे पर दिन-ब-दिन मायूसी के बादल गहरे होते जा रहे है. कारण कि सूबे की सरकार इन वंचितों के लिए न तो कोई ठोस कदम उठा रही है और ना ही कोई ऐसा आश्वासन ही दे रही है, जिससे इनकों भविष्य सुरक्षित होने का आभास हो.

सपा महासचिव ने राहत सामग्री बांटी

सपा के जिला महासचिव मनोज सिह ने बुधवार को गंगा के बाढ व कटान से पीडित शिवपुर कपूर दियर, हृदयपुर व बहुआरा के पीड़ितों में तिरपाल व गुड़ लाई चूड़ा आदि टिकाऊ खाद्यपदार्थो का वितरण किया.