पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने पर अड़ी अटेवा

शुक्रवार शाम को स्थानीय बस स्टेशन के समीप अटेवा (आल टीचर्स/इम्प्लाईस वेलफ़ेयर एसोसिएशन) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सत्यदेव राम बालुपुरी ने की.

प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल वित्त अधिकारी से मिला

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर सात सूत्री ज्ञापन सौंपा और सभी बिंदुओं पर वार्ता किया.

अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई 

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षक श्याम नारायण पाठक व राजेंद्र मिश्र का विदाई समारोह प्राथमिक विद्यालय नगवा पर आयोजित किया गया.

फ्लैशबैक से जब आगे बढ़ी गुरुजनों की खट्टी मीठी लघु कहानी

आचार्य जेबी कृपलानी इंटर कॉलेज जमालपुर में शुक्रवार को एक समारोह करके विद्यालय से अवकाश ग्रहण करने वाले प्रधानाचार्य देव कुमार सिंह, शिक्षक राम प्रकाश सिंह एवं शिक्षणेत्तर कर्मी भृगुनाथ राम की विदाई की गई.

शिक्षक विनोद कुमार सिंह का असामयिक निधन, शोकसभा

ब्लाक संसाधन केन्द्र बेलहरी पर शिक्षकों की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें समायोजिक शिक्षक विनोद कुमार सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. वे प्राथमिक विद्यालय हृदयचक पर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे. कुछ दिनों से पीलिया रोग से ग्रसिथ थे. इनका इलाज वाराणसी एवं बाद में नई दिल्ली में चल रहा था. शोकसभा में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया.

पचरूखा ग्राम सभा के प्रधान सुशील सिंह का निधन

स्थानीय विकास खण्ड स्थित पचरूखा ग्राम सभा के प्रधान एवं रेवती इण्टर कॉलेज के शिक्षक सुशील सिंह (58) की मृत्यु उनके पैतृक गांव अघैला में हो गई. प्रधान के निधन के बाद अघैला, पचरूखा सहित इण्टर कालेज रेवती में शोक की लहर दौड़ गयी.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

स्थानीय जूनियर स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

उपलब्धियों पर निशीथ व अनिल को बधाई देने वालों का तांता

बेसिक शिक्षा परिषद में मेधा की कमी नहीं है. शिक्षक हों या फिर बच्चें, एक से बढ़कर एक मेधावी है. इसे सच साबित कर दिखाया है सहायक अध्यापक निशीथ कुमार सिंह व अनिल कुमार सिंह ने. विभाग का नाम ऊंचा करने वाले इन शिक्षकों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

कृपलानी इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ का 55वां सम्मेलन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का 55वां जनपदीय सम्मेलन आचार्य जेबी कृपलानी इंटर कॉलेज जमालपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ. सम्मेलन का शुभारंभ श्रीसुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्रचार्य डॉ. एके पांडेय व सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया.

अटेवा की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाली पर जोर

गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में अटेवा (ऑल टीचर्स इंप्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन) की एक बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने किया.

सहायक अध्यापकों की भर्ती का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

प्राथमिक स्कूलों में 12,460 सहायक अध्यापकों तथा 4,000 सहायक अध्यापक ( उर्दू भाषा ) की नियुक्ति का काउंसलिंग कार्यक्रम बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दिया है.

नंदगंज में ट्रेन में ही बेहोश हुए शिक्षक की वाराणसी में मौत

श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज सुदिष्टपुरी रानीगंज के शिक्षक संतोष लाल श्रीवास्तव का निधन हो गया है. श्रीवास्तव सोमवार को विद्यालय के कार्य से यूपी बोर्ड ऑफिस वाराणसी सारनाथ एक्सप्रेस से जा रहे थे.

स्ववित्तपोषी महाविद्यालय शिक्षकों को कुलपति ने दिया आश्वासन

श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के स्ववित्तपोषी शिक्षकों के द्वारा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.योगेन्द्र नाथ सिंह को फूलमाला, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती

इलाहाबाद विश्व विद्यालय में अध्यापकों के भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. निर्वाचन आयोग ने अनुमति दे दी है. सम्भावना है इसी महीने विज्ञापन जारी हो जाए.

हाईकोर्ट ने दिया खाली पदों को भरने का आदेश

हाईकोर्ट ने 16,448 सहायक अध्यापकों के भर्ती के मामले में इलाहाबाद और बलिया में खाली रह गए पदों पर नियुक्ति देने का शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है.

नगवा में जन जागरूकता अभियान चलाएगी ओडीएफ कमेटी

अमर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा को शौच मुक्त ग्राम घोषित करने की दिशा में बृहस्पतिवार को ओडीएफ कमेटी की बैठक में जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. नमामि गंगे योजना के तहत अब तक 80 फ़ीसदी व्यक्तिगत शौचालय बनाए जा चुके हैं.

शिक्षा मित्रों की बेमियादी हड़ताल समाप्त

असमायोजित शिक्षामित्रों के बेमियादी भूख हड़ताल और धरने को बड़ी सफलता मिली है. संगठन की ताकत ने सरकार को झुकाने का कार्य किया है. सांसद राज्यसभा नीरज शेखर के प्रयास से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिलने का मौका दिया और एक प्रतिनिधिमंडल को 29 दिसम्बर को लखनऊ के आवास पर मुलाकात का समय दिया.

शिक्षामित्रों का अनशन छठवें दिन भी

मानदेय वृद्धि के लिए बेमियादी अनशन कर रहे सात शिक्षामित्रों में से अब तक पांच जिला अस्पताल मे भर्ती हो चुके हैं. इनमें दो की मंगलवार को तबीयत खराब होने पर सुबह प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया.

शिक्षा मित्रों के समर्थन में अब प्राइमरी व जूनियर शिक्षक भी

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर अनशन कर रहे शिक्षामित्रों के समर्थन में सोमवार को जिले के सभी प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल बन्द रहे. स्कूलों को बन्द करके कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने सभा की.