चांददियर पुलिस चौकी के सामने वाहनों से अवैध वसूली करते समय विधायक सुरेंद्र सिंह ने तीन सिपाहियो के खिलाफ विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने एसपी व एएसपी से बात की. व्यवस्था के प्रति तल्खी दिखाते हुए कहा कि वसूली करने वाले सिपाहियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें
श्रीराम धर्मशाला के अतिथि हाल में रविवार को मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की 3261वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जयंती का शुभारम्भ पूर्व प्रधानाचार्य जनार्दन राम व कुशवाहा समाज के जिला महामंत्री परमात्मा नन्द मौर्य ने महात्मा बुद्ध व चन्द्रगुप्त मौर्य के चित्र के पास दीप प्रज्वलित कर किया
नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के पश्चात नगर में प्रथम आगमन पर सपा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार के दिन स्थानीय बस स्टैण्ड के समीप स्वागत समारोह के दौरान गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया.
एनएच 31 पर स्थित गंजहवा बाबा के स्थान से प्रसाद छपरा तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य मानक के अनुसार न किये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह से की, जिस पर विधायक ने तुरन्त मौके पर आकर सड़क का पैदल चलकर निरीक्षण किया
तहसील के सभागार में मंगलवार को मुख्य तहसील दिवस का आयोजन हुआ. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी का आगमन नहीं हो पाया. ऐसे में तहसील दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने की.
महावीर अखाड़ा में पिछले दिनों अगलगी से पीड़ित परिवारों को विधायक उमाशंकर सिंह ने सोमवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर पीड़ितों तो हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया.
उभांव थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव में रविवार की रात्रि थ्रेसर में गेहूँ की मड़ाई करते समय पट्टे में गमछा फंस जाने से एक 37 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.
दोकटी थानान्तर्गत सूर्यभानपुर गांव में रविवार के दिन 11 बजे के लगभग एक भाई ने अपनी ही एक लगभग 44 वर्षीया अर्धविक्षिप्त बहन की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी.
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार की सभी योजना गरीबों तक पहुंचनी चाहिए. सरकार बदल गई है, मुख्यमंत्री बदल गये है, अब कार्यशैली भी बदल जानी चाहिए.
बैरिया नगर पंचायत में दैनिक वेतन पर तैनात सफाई कर्मियों को छ: माह से वेतन नहीं मिला है. भुखमरी से जूझ रहे सफाई कर्मियों ने शनिवार को भाजपा विधायक सुरेन्द सिंह के आवास पर जाकर अपनी मजदूरी दिलाने की गुहार लगायी.
सोमनाथ की भांति ही संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराना चाहिए. इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है. यह विचार है विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप जी का.
बाबा साहब की 126वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार के पास डिजी-धन मेला का भव्य आयोजन हुआ. मेले में डिजिटल व्यवस्थाओं से जुड़ी तथा कैशलेस सम्बंधी जानकारियां दी गयी.
मां त्रिपुरसुन्दरी सेवा समिति रानीगंज बजार के तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क सुगर व ब्लड प्रेसर जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने फीता काट कर किया.
चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए विधायक संजय यादव ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए उपलब्धियों पर प्रकाश डाला कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने जनहित योजनाओं के दम पर ही दुनिया की नंबर एक सबसे बड़ी पार्टी है.
अखिल भारतीय साहू महासभा सिकंदरपुर के तत्वावधान में गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में 9 अप्रैल को 11:00 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है.
डाक बंगला में शुक्रवार को बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के हाथों उज्ज्वला योजना के तहत 65 लाभार्थी महिलाओं में नि:शुल्क गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर वितरित किया गया.
सहतवार में गरीबों के हित को देखते हुए प्रधानमन्त्री द्वारा चलाए जा रहे भारतीय जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन बद्रीनाथ सिंह चौराहा के पास स्थित अनिल सिंह के कटरा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने फीता काटकर किया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.