ददरी मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 30 को

ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश विदेश में ख्यातिलब्ध कवियों का काव्य पाठ होने जा रहा है. आगामी 30 नवम्बर दिन बुधवार को रात्रि 8 बजे से भारतेंदु कला मंच एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब की काव्य सुरसरि का साक्षी बनेगा, जिसमे देश के दर्जन भर से अधिक मशहूर कवि अपने काव्यपाठ से उपस्थित श्रोताओं को आनंदित करने का काम करेंगे.

खरीद फरोख्त बेहतर होने से सुदिष्टपुरी अश्व मेला गुलजार

रानीगंज बाजार से पूरब सुदिष्टपुरी मे सन्त सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में लगने वाले धनुष यज्ञ मेला के प्रथम चरण में लगने वाला अश्व मेला शनिवार को अपने पूरे शबाब पर रहा. मेले मे खरीद बिक्री का माहौल अच्छा होने से अश्व पालक व व्यापारी दोनों प्रसन्न नजर आये. मेले में उम्दा नस्ल के घोड़ा घोड़ी, कृषि उपयोग और वर्किंग प्रजाति के खच्चर व गधे भी काफी तादाद में जुटे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव नहीं रहे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे.

देश के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

देश के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस का उद्धघाटन हो गया. प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. उद्घाटन में फाइटर जेट विमान शामिल हुए. एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर उन्नाव में किया गया, जिसके बाद यह पब्लिक के लिए खुल गया.

माध्यमिक शिक्षकों का शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना 28 को

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला इकाई शाखा अध्यक्षों, मन्त्रियों कार्यकारिणी के सदस्यों जनपदीय पदाधिकारियों एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों एवं सक्रिय सदस्यों की एक बैठक, स्थानीय लक्ष्मी राज देवी इंका में जनपदीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता मे 11 बजे दिन में सम्पन्न हुई.

गाजीपुर को मिला प्रेक्षागृह, लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर को फिर एक तोहफा दिया है. शुक्रवार को अपनी कैबिनेट बैठक में उन्होंने प्रेक्षागृह के प्रस्ताव को मंजूरी दी. गाजीपुर का यह पहला प्रेक्षागृह होगा. अर्से से इसकी कमी महूसस की जा रही थी. सीडीओ गाजीपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि स्वीकृत प्रेक्षागृह विकास भवन कैंपस में बनेगा.

प्रमुख सचिव सूचना की कार दुर्घटनाग्रस्त, घायल

प्रमुख सचिव सूचना उत्तर प्रदेश सरकार नवनीत सहगल सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्‍हे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है.

माध्यमिक शिक्षकों की बैठक 20 को

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक संघ कार्यालय पर बृहस्पतिवार को 2:00 बजे से हुई. निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर को राज्य कार्यकारणी द्वारा निर्धारित धरना में बलिया से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक भागीदारी करेंगे.

रविशंकर लखनऊ भेजे गए, अरविंद सेन गाजीपुर के नए एसपी

पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि का तबादला मंगलवार की शाम सीबीसीआईडी लखनऊ के लिए हो गया. उनकी जगह सीबीसीआईडी में तैनात अरविंद सेन की तैनाती हुई है.

नोट की लाइन छोड़ अफवाह सुन लोग नमक की ओर लपके

शुक्रवार की शाम दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में नमक खत्म होने की अफवाह उड़ गई. आम तौर पर नमक का दाम 18 रुपए किलो के करीब है, उसे लोग 100 से लेकर 400 रुपए किलो तक खरीदने लगे. साथ ही कई दुकानों पर नमक का स्टॉक खत्म हो गया. इसी क्रम में बलिया के सिकंदरपुर कस्बे में 200 रुपये किलो नमक बिका. नमक के लिए किराना दुकानों पर लोगों की लंबी लंबी लाइनें भी लग गईं. कानपुर में पथराव की भी सूचना है.

खो खो में सनबीम अगरसंडा का शानदार प्रदर्शन

सनबीम स्कूल, अगरसण्डा, बलिया में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई कलस्टर पांचवीं खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. ज्ञातव्य है कि इसका शुभारंभ रविवार को पुलिस अधीक्षक बलिया वैभव कृष्ण द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह की उपस्थिति में किया गया था.

लखनऊ की हुंकार रैली के लिए रणनीति बनाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक सोमवार को नगर अध्यक्ष कौशल गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई. बैठक में लखनऊ में 23 नवम्बर को आयोजित हुंकार रैली की सफलता रणनीति तैयार की गई.

लखनऊ में प्रेरकों पर लाठी चार्ज की भर्त्सना

लोक शिक्षा समिति की एक बैठक बीआरसी खेजुरी के प्रांगण में हुई. इस में लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान प्रेरकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना की निंदा की गई. साथ ही घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई.

तीर्थ यात्रा अब 10 से 14 नवम्बर तक

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बताया है कि शासन द्वारा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ एवं मूल निवासियों को शासकीय व्यय पर लखनऊ से जगन्नाथपुरी एवं भुवनेश्वर (उड़ीसा) की तीर्थ यात्रा जो 21 अक्टूबर से होनी थी, वह अब 10 नवम्बर से 14 नवम्बर तक करायी जायेगी.

वाम दलों का लखनऊ में जमावड़ा 9 को

पकवाइनार चट्टी पर वाम दलों के आह्वान केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियो एवं साम्प्रदायिक, जातिवादी नीतियों के विरोध में एक आम सभा हुई.

लखनऊ में समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह शाही का निधन

सुखपुरा के तपनी गांव निवासी समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह शाही (60) का लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया.

शिक्षा प्रेरकों पर लखनऊ में लाठीचार्ज की सर्वत्र निंदा

बकाया मानदेय मांग रहे शिक्षा प्रेरकों पर लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की सर्वत्र निंदा की जा रही है. लाठीचार्ज में बलिया से गए आधा दर्जन प्रेरक घायल हुए हैं, जिसमें प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह व सीयर विकासखंड के इब्राहिमपट्टी लोक शिक्षा केंद्र की प्रेरक अनीता देवी की हालत गंभीर है.

बलिया के प्रेरक 16 को लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान

जनपद में कार्यरत प्रेरकों की बैठक प्रेरक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में 22 सितंबर से चल रहे धरना के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

स्पेशल ट्रेन से 5000 बसपाई लखनऊ रवाना

बसपा की लखनऊ में आयोजित कांशीराम की परिनिवार्ण रैली के लिए शनिवार की शाम रसड़ा रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन को विधायक उमा शंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मजिस्ट्रीरियल जांच

जिला कारागार में निरूद्ध दोषसिद्ध बन्दी ब्रजेश सिंह उर्फ पुटुस उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी भोजपुर थाना सुखपुरा की 22 अगस्त, 2015 को किंग जार्ज मेडिकल कालेज, लखनऊ में मृत्यु हो गयी थी. उप जिला मजिस्ट्रेट बलिया द्वारा इसकी मजिस्टीरियल जांच की जा रही है.