माधोपुर ग्राम के प्रथम क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान संघ महामंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना के पिता 65 वर्षीय बीर बहादुर सिंह का वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया.
कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार माधोपुर के दुकानदार को दबंगों ने सोमवार की दोपहर धुनाई कर दी. घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर किया गया. दुकानदार के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों पर रिपोर्ट पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दिया.
मण्डलायुक्त नीलम अहलावत ने जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर दर्जनों बूथों का जायजा लिया. इस दौरान बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की जांच की.
पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के तत्वावधान में रविवार को माधोपुर उर्फ़ भरतपुर गांव में स्वच्छ भारत अभियान तथा मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलित कर किया.
भरतपुर, माधोपुर, नियामतपुर, मुस्तफाबाद, खिजिरपुर, बरहिमा, पुल्खुपुर, पिपरी, ओनाई, लोहावर, राघोपुर तथा पाण्डेयपुर में निगरानी समिति का गठन किया गया, जो खुले में शौच करने वालों, शौचालय बनवाने व अन्य गतिविधियों को देख रेख करेंगे.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.