भारतीय जनता पार्टी रसड़ा ग्रामीण मण्डल समिति के पदाधिकारियों एवम सदस्यों के नामों की घोषणा बृहस्पतिवार को मण्डल अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ तिवारी ने की. जिसमें महामंत्री विश्वनाथ सिंह व सतीष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सर्वेश कुमार तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, रीता तिवारी, सुरेश पाण्डेय , विनोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष गुलाब जी वर्मा, मंत्री अरुण पाण्डेय, कमलेश राजभर, पंकज सिंह, सुरेश राजभर, सुबास राम, अवधेश तिवारी के साथ साथ पैतालिस कार्यकारिणी सदस्यों के नाम है.
Tag: मऊ
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ की मासिक बैठक बुधवार को पार्टी की मिरनगंज स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई. बैठक में 9 जुलाई को मऊ में आयोजित अतिपिछड़ा अतिदलित जागरूकता महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के संकल्प लिया गया. बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा की मऊ के इस महापंचायत में सपा-बसपा के आरक्षण के खेल का पोल खोला जाएगा. ये दोनों पार्टियां केवल अहीर व चमार जाति के लोगो को ही लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं. अन्य जातियों को केवल छलने का काम कर रही हैं.
