Tag: भाजपा
2017 के विधानसभा चुनाव के लिए नारा होगा सपा बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश. ऐसा कहना है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का. श्री मौर्य रविवार को सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में श्री मौर्य ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, उसी प्रकार आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी.
नरही कांड में मारे गए विनोद राय के परिजनों को मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई है. मंगलवार को प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय नरहीं गांव में विनोद राय की पत्नी राधा राय को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया. श्री राय ने बताया कि श्रीमती राय को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी. इसके अलावे भी सरकार की तरफ विनोद राय के आश्रितों को हर संभव मदद की जाएगी.
रविवार को भाजपा कार्यालय पर कुछ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी उषा राय ने फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया. वहीं जांच के लिए आई 11 सदस्यीय कमेटी से भी सवाल दाग दिया. उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे तथा विधायक श्री तिवारी को पार्टी से निकालने की भी मांग कर डाली.
एडीएम कोर्ट में जनहित से जुड़ी मांग से संबंधित ज्ञापन देने के दौरान कथित तोड़फोड़, धक्का-मुक्की व शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध भारतीय जनता पार्टी नगर महिला इकाई की पूर्व महामंत्री साधना पाण्डेय को अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार की अदालत ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली. देर शाम उन्हें रिहा भी कर दिया गया.
