Tag: भाजपा
पूर्व मंत्री राजधारी ने क्षेत्रीय जन सम्पर्क के बाद बताया कि सरकारी धान की खरीदारी अभी तक प्रारम्भ न होने से किसान अपना धान औने-पौने कीमत पर व्यापारी को बचेने पर मजबूर है. गांवों में व्यापारी किसान का धान उधार तथा कीमत में प्रति क्विंटल 300 रुपये से 400 रुपये तक की कमी करके खरीद रहे है. जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गाजीपुर में परिवर्तन यात्रा के दौरान सभा में उम्मीद से ज्यादा भीड़ ले जाने में सफल होने के बाद डॉ. मुकेश सिंह उत्साह से लबरेज हैं. गुरुवार को उन्होंने रैली की सफलता पर कहा कि प्रधानमंत्री की यह रैली ऐतिहासिक थी. इस रैली को असफल बताने वालों का दिमागी संतुलन गड़बड़ हो गया है.
डाक बंगला में शुक्रवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह ने बलिया से शुरू भाजपा की परिवर्तन यात्रा में द्वाबा की शानदार सहभागिता पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित किया. इस बैठक में बैरिया विधान सभा क्षेत्र के सभी मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
परिवर्तन यात्रा का बलिया जनपद से गाजीपुर में प्रवेश करते ही विशाल सिंह चंचल सदस्य विधान परिषद, भाजपा नेता डॉ. मुकेश सिंह निदेशक वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल एवं ट्रामा सेण्टर सैदपुर, आनन्द राय मुन्ना, वीरेन्द्र राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, विजय शंकर राय, राजेन्द्र निषाद, राम प्रताप सिंह पिंटू समेत हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया.
