अमित शाह, नितिन गडकरी, केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा शनिवार को

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 फरवरी को बांसडीह विधान सभा क्षेत्र में तहसील मुख्यालय के पीछे बड़ी बाजार में गठबंधन के प्रत्याशी सुभासपा के अरविंद राजभर के पक्ष में जनसभा को सायं 3:00 बजे संबोधित करेंगे.

भाजपा से निकाले गए अरविंद कुमार राय व केतकी सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से बागी प्रत्याशी केतकी सिंह तथा सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे अरविंद कुमार राय को निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है.

बांसडीह के शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव, सहतवार में निकली शिव बारात

बांसडीह व सहतवार के आस पास के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री शोक हरण नाथ असेगा, बाबा सैदनाथ, बाबा अवनिनाथ, श्रीमहत्पालेश्वरनाथ सहित विभिन्न शिवालयों पर सुबह 4 बजे से ही श्रध्दालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए उमड़ पड़ी.

मोबाइल पर एटीएम नंबर पता कर उड़ा दिए 8,980 रुपये

बैंक अधिकारी बन खाते को आधार से जोड़ने के लिए फोन कर एटीएम का नंबर लेकर एक ही दिन में खाते से 8,980 रुपये उड़ा दिए. पीड़ित ने इसकी सूचना बैंक मैनेजर व पुलिस को दे दी है.

रेवती में संजय सिंह व पुलिस के बीच तकरार

सुभासपा के बागी तथा भारतीय जन क्रांति दल प्रत्याशी संजय सिंह ने रेवती नगर भ्रमण किया. इस दौरान जब वे रेवती थाने के निकट पहुंचे तो एसओ शशिमौली पांडेय ने जुलूस को रोककर परमिशन के कागजात मांगे.

अंग्रेजों के पिछलग्गू आज देशभक्ति की बात कर रहे – अरुण

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी के पक्ष में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बांसडीह के विभिन्न वार्डों में चौपाल के माध्यम से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

सहतवार में सपा कांग्रेस गठबंधन के दफ्तर का उद्घाटन

विधान सभा चुनाव को सुसंगठित ढंग से संचालन करने के लिए सपा कांग्रेस गठबन्धन कार्यालय का उद्घाटन सहतवार बड़े पोखरे के पास स्थित गणेश सिंह के कटरा में मन्त्रोच्चारण के साथ रामगोविन्द चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया.

रामदहीन ओझा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र

स्वतन्त्रा आंदोलन के प्रथम शहीद गांधीवादी आंदोलन में अहम् भूमिका निभाने वाले बलिया के प्रथम शहीद पंडित रामदहीन ओझा की स्मृति दिवस पर आज उनकी प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक सगठनों के लोगों ने माल्यापर्ण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया.

रामदुलार राजभर ने चौपाल लगा सपा के पक्ष में मतदान की गुहार लगाई

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामदुलार राजभर ने शुक्रवार को बांसडीह विधान सभा के नारायणपुर, अछुई, गोपालनगर, धनौती, धनिधरा, बेरुआरबारी आदि जगहों पर सपा कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी के पक्ष में चौपाल लगाकर मतदान करने की अपील की.

खूनी रफ्तार- बोलेरो ने तीन बाइक सवारों की जान ली

सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहतवार-बांसडीह रोड पर स्थित सुरहिया गांव के पास मोड़ पर बलिया से गांव लौट रहे बाइक सवार तीन व्यक्तियों को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही, दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते तथा तीसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

सुरहिया से डुमरिया तक रामगोविंद के लिए बच्चा पाठक ने जगाई अलख

इरादों पर जो छा जाये उसे इंसान कहते हैं, जो इंसानो पर छा जाये उसे तूफान कहते है. उक्त बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक के हैं. जो कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी के पक्ष में चौपाल के माध्यम से कही.

हुसैनाबाद से टिकुलिया तक घर घर जाकर नीरज सिंह गुड्डू ने साधा सम्पर्क

बांसडीह विधान सभा के लोकदल के प्रत्याशी नीरज सिंह गुड्डू ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद शक्लपुरा, सेरिया, टिकुलिया आदि गांवों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.

23 को तय थी भतीजे की शादी, लेकिन ऊपरवाले को कुछ और ही मंजूर था

मंगलवार की रात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव के ग्रामीणों को अमंगलकारी सूचना मिली. लिलकर निवासी व कोटेदार ईश्वरी प्रसाद राय उर्फ गोपाल जी (45) जहां एक सड़क हादसे में काल के गाल में समा गए.

गोपाल राय का शव पहुंचते ही गोया थथम गया लीलकर, पूरा गांव स्तब्ध

बहादुरपुर में सड़क दुर्घटना में मृत ईश्वरी प्रसाद उर्फ गोपाल राय का शव बुधवार की शाम को क्षेत्र के लीलकर गांव में स्थित उनके आवास पर आते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

बहादुरपुर के पास बेकाबू स्कार्पियो ने दो को रौंद डाला, दो अन्य वाराणसी रेफर

सदर कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर के पास बेकाबू स्कार्पियो ने दो को रौंद डाला. घायल दो लोगों की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है. घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है. पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है.

बांसडीह में बिसात बिछते ही शुरू हो चुका है शह-मात का खेल

सूबे के चुनावी महासंग्राम में बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के पार्टियों तथा उम्मीदवारों के बनते-बिगड़ते समीकरण के बीच करीब-करीब अब उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है.

जानिए कौन है आपके विधानसभा क्षेत्र का प्रेक्षक, क्या है उसका मोबाइल नंबर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षक जिले में आ चुके हैं. विधानसभावार प्रेक्षकों से सम्बन्धित विधानसभा से जुड़ी समस्या या शिकायत उनके नम्बरों पर की जा सकती है. इसके अलावा इनके निवास स्थान पर मिलकर भी समस्या या शिकायत कर सकते हैं.

बाइक समेत खाई में पलटे मामा-भांजे, दोनों की मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग पर दादर स्थित ईंट भठे के पास सोमवार को देर शाम बाइक सवार दो लोगों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई. सुचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को लेकर कोतवाली आई और सुबह पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

पर्चा दाखिल कर निर्दलीय केतकी सिंह ने लगाया चर्चाओं पर विराम

बांसडीह विधान सभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप केतकी सिंह ने हजारों समर्थक के साथ जिला मुख्यालय पहुंच कर पर्चा दाखिल किया.