सिकंदरपुर में रोडवेज कर्मचारी से 20,000 की लूट

सिकंदरपुर से पैदल अपने गांव जा रहे थाना क्षेत्र के चकिया (मिश्र चक) निवासी रोडवेज कर्मी राहुल यादव से रविवार को दोपहर में बदमाशों ने रुपये 20,000 छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से आराम से भाग निकले. सूचना पाकर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

फेफना में स्कूल  कैंपस में मिला अधेड़ का शव

फेफना थाना क्षेत्र के उचेड़ा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार की रात गांव के बृजनाथ राजभर (45) का अबूझ हालात में शव पाया गया.

बलिया में आठवीं तक के स्कूल मंगलवार तक बंद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने ठंड व गलन के मद्देनजर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है.

मायावती का जन्मदिन मनाया, बसपा सरकार बनाने का संकल्प

स्थानीय भगत सिंह इण्टर कालेज में बासपा कार्यकर्ताओ ने रविवार को बहन मायावती का 61वा जन्मदिन केक काटकर मनाया.

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिन पर मरीजों को बांटे मिठाई-कंबल

बसपा सुप्रीमो मायावती के 61वे जन्मदिन पर बसपा क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष उपेन्दर सिंह मुकुंडी एवं बसपा कार्यकर्ताओ द्वारा बेरुवारबारी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर मरीजों को फल मिष्ठान एवं कम्बल भेंट किया गया.

टाटा 407 से झोले में कुल 2,47,350 रुपये बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान बैरिया क्षेत्र के माझी पुल बैरियर चांददीयर बैरिया पर स्टेटिक टीम, क्षेत्राधिकारी बैरिया व उनि सुरेन्द्र सिंह द्वारा चेकिंग किया जा रहा था.

सहतवार में 19 को 21 कन्याएं परिणय सूत्र में बंधेंगी

सहतवार स्थित स्व. बद्री नाथ सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष होने वाले कार्यक्रम में 19 जनवरी पंद्रहवी पुण्यतिथि को श्रद्धाजंलि सभा के आयोजन के साथ साथ इस वर्ष से 21 कन्याओं के शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है

सुखपुरा में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 को

सुखपुरा इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 जनवरी को 10:00 बजे से विद्यालय में संपन्न होगी. उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह और विभागाध्क्ष संजय शर्मा ने दिया है.

मनियर के दियरा टुकड़ा 2 में आग से भारी तबाही

मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दियरा टुकड़ा नंबर 2 में शुक्रवार की रात अलाव से निकली चिंगारी से आग लगने से दर्जनों झोपड़ियों सहित कई मवेशी जल कर राख हो गए.

ट्रस्ट ने किया गरीब महिलाओं में कम्बल वितरण

विकास खण्ड बेरूआरबारी की दर्जनों महिलाओं मे चेक लक्ष्मी चेरिटेबुल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. केके सिंह के नेतृत्व में शनिवार को मकर संक्रांति के शुभ पर्व पर कम्बल वितरित किया गया.

मकर संक्रान्ति पर हजारों लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

पछुआ हवा के सर्द प्रहार को पराजित करते हुए मकर संक्रान्ति पर हजारों अस्थावानों ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ लिया. भीषण ठण्ड से लड़ते हुए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का रेला शनिवार को तड़के से ही गंगा तट पर पहुंचना शुरू हुआ, जो काफी दिन चढ़ने तक जारी रहा

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर गांव के समीप शनिवार की दोपहर अपने पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दंपति ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया.

पिपराकला में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत

शुक्रवार की शाम चंद्रकला पत्नी जीतेंद्र प्रजापति की प्रसव के बाद मौत हो गई. मालूम हो कि ग्राम सभा अमाव निवासी चंद्रकला की सिंहपुर एकवन (थाना फेफना) निवासी जीतेंद्र प्रजापति के साथ कुछ साल पहले शादी हुई थी. प्रसव के लिए चंद्रकला मायके आई थी.

कांग्रेस नेता सर्वजीत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह तिराहा पर सर्वजीत सिंह के शव को तिरंगे झण्डे लगाकर बलिया के लिये रवाना किया. मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि भी दिया.

शाहमुहम्मदपुर में पत्रकार के रिहायशी मकान में लगी आग

शाहमुहम्मद पुर गांव में शुक्रवार की भोर में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गयी. इस अगलगी में पैतीस हजार के दैनिक उपभोग की वस्तुएं एवं भूसा समेत गाय एवम बछिया झुलस गयी.

कोलेन पाडेंय के टोला में चार झोपड़ियां जल कर राख

रेवती थाना अंतर्गत कोलेन पाडेंय के टोला गांव मे शनिवार को अपरान्ह 3 बजे अज्ञात कारण से लगी आग के चलते दो लोगों की चार रिहायशी झोपड़िया व घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया.

रामकथा के छठे दिन धूम धाम से निकली शिव बारात        

रेवती नगर के जोगी बाबा स्थल उत्तर टोला में आयोजित राम कथा के छठवे दिन शनिवार को सैकड़ों नगर वासियों ने गाजे बाजे, हाथी, घोड़ा व मनमोहक झाकियों के साथ शिव बरात निकाला.