गोपाल राय का शव पहुंचते ही गोया थथम गया लीलकर, पूरा गांव स्तब्ध

बहादुरपुर में सड़क दुर्घटना में मृत ईश्वरी प्रसाद उर्फ गोपाल राय का शव बुधवार की शाम को क्षेत्र के लीलकर गांव में स्थित उनके आवास पर आते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

बहादुरपुर के पास बेकाबू स्कार्पियो ने दो को रौंद डाला, दो अन्य वाराणसी रेफर

सदर कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर के पास बेकाबू स्कार्पियो ने दो को रौंद डाला. घायल दो लोगों की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है. घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है. पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है.

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कसी कमर, विभिन्न प्रतियोगिताएं आज

जनपद में चल रहे नामांकन के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जगह-जगह रैली, सद्भावना दौड़ एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. बुधवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ की ओर से इण्टर कॉलेज दिउली के परिसर में आयोजित किया गया है.

विदाई नहीं, ‘प्रेरणा सम्मान समारोह’

नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में कक्षा द्वारा 12वीं के छात्रों का दीक्षांत समारोह ‘विदाई समारोह‘ का आयोजन मंगलवार को सम्पन्न हुआ.

दो माह बाद सऊदी अरब से घर पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम  

लगभग दो माह पूर्व सऊदी अरब में मृत नंद जी राम (47) निवासी ब्रह्मीबाबा वार्ड नंबर पांच, चितबड़ागांव का शव सोमवार को देर रात घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया.

रेवती में भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ 7 अप्रैल से

रेवती (बलिया)। मंगलवार को नगर के उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मां दुर्गा सहित भगवान भोलेनाथ, राम, जानकी, हनुमान, सरस्वती, राधा-कृष्ण, …

बांसडीह में बिसात बिछते ही शुरू हो चुका है शह-मात का खेल

सूबे के चुनावी महासंग्राम में बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के पार्टियों तथा उम्मीदवारों के बनते-बिगड़ते समीकरण के बीच करीब-करीब अब उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है.

जानिए कौन है आपके विधानसभा क्षेत्र का प्रेक्षक, क्या है उसका मोबाइल नंबर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षक जिले में आ चुके हैं. विधानसभावार प्रेक्षकों से सम्बन्धित विधानसभा से जुड़ी समस्या या शिकायत उनके नम्बरों पर की जा सकती है. इसके अलावा इनके निवास स्थान पर मिलकर भी समस्या या शिकायत कर सकते हैं.

दुर्जनपुर में चोरी करते रंगे हाथ दबोचा, पुलिस को सौंपा

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर पुरानी बस्ती में चोरी करते हुए एक चोर को परिजनों ने धर दबोचा. पिटाई करने के बाद 100 नंबर पर सूचना देकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने चोरी की धारा में उसे जेल भेज दिया.

कोडरहा नौबरार ग्राम प्रधान रूबी सिंह ने इरादा बदला, नहीं लड़ेंगी चुनाव

अन्तिम समय में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के गांव व कोडरहा नौबरार ग्राम पंचायत की प्रधान रूबी सिंह ने बैरिया विधानसभा के चुनावी समर में निर्दल प्रत्याशी के तौर पर उतारने का इरादा बदल दिया है. ऐसा उन्होंने अपने पति समाजसेवी सूर्यभान सिंह के सुझाव पर किया है.

आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में कोई पीछे नहीं

बलिया कलेक्ट्रेट में सोमवार के दिन करीब 52 की संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किया. कुछ प्रत्याशी तो सादगी से आये और अपना नामांकन किये, परंतु कुछ दलों के प्रत्याशियों ने तो आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दी.

आचार संहिता उल्लंघन पर निर्दलीय अरविंद राय व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता अरविंद कुमार राय पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में उनके तथा उनके 8 समर्थकों पर उड़नदस्ता की रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है.

ट्रक की चपेट में आई एंबुलेंस, ड्राइवर की मौत, चार घायल

स्थानीय थानान्तर्गत घोड़हरा चट्टी के समीप बिसेनी डेरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 4 बजे प्राइवेट एम्बुलेंस और ट्रक के आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई एवं 4 लोग घायल हो गए.

पर्चा दाखिल कर निर्दलीय केतकी सिंह ने लगाया चर्चाओं पर विराम

बांसडीह विधान सभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप केतकी सिंह ने हजारों समर्थक के साथ जिला मुख्यालय पहुंच कर पर्चा दाखिल किया.

बैरिया : भाजपा से सुरेन्द्र सिंह तो निर्दलीय प्रत्याशी भी उतरे मैदान में

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र की सियासत ने सोमवार को यू टर्न लिया. तमाम कयासों बाजियो पर विराम लगा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामधीर सिंह की पुत्र वधू आशनी सिंह व सपा से बागी बने मनोज सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना पर्चा दाखिल किया.

पर्चा दाखिला का आज अंतिम दिन,  सोमवार को हुआ रिकार्ड नामांकन

विधानसभा चुनाव-2017 के लिए सात फरवरी से प्रारम्भ हुए नामांकन की गति निरंतर बढ़ती गयी. मंगलवार को नामांकन करने का अंतिम अवसर है.

4 मार्च को बलिया में सार्वजनिक अवकाश रहेगा

बलिया में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 मतदान की तिथि 04 मार्च, 2017 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस दिन जिले के कोषागार तथा उप कोषागार भी बन्द रहेंगे. यह जानकारी जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने दी है.